Vat Purnima 2024 Date: वट अमावस्या के बाद कब पड़ेगी वट पूर्णिमा, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Vat Purnima Vrat 2024 Date: वट सावित्री व्रत साल में दो बार मनाया जाता है एक बार ज्येष्ठ अमावस्या पर तो दूसरी बार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन। ज्येष्ठ अमावस्या वट सावित्री व्रत 6 जून को पड़ गया है तो वहीं अब इंतजार है ज्येष्ठ पूर्णिमा वट सावित्री व्रत का। चलिए जानते हैं इस साल वट पूर्णिमा कब पड़ रही है।

Vat Purnima 2024 Date

Vat Purnima Vrat 2024 Date: ज्येष्ठ पूर्णिमा वट सावित्री व्रत मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और देवी सावित्री की पूजा करती हैं। इस व्रत में सबसे विशेष होता है बरगद के पेड़ की पूजा। जिसकी वजह से ही इस व्रत का नाम वट पूर्णिमा पड़ा है। मान्यताओं अनुसार जो स्त्री वट पूर्णिमा का व्रत (Vat Savitri Purnima Vrat 2024) सच्चे मन से रखती है उसके वैवाहिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहती हैं। चलिए जानते हैं वट पूर्णिमा व्रत की डेट और मुहूर्त।

Vat Purnima 2024 Date And Time (वट पूर्णिमा कब है 2024 में)

  • वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 21 जून को पड़ेगा।
  • पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 21 जून 2024 की सुबह 07:31 बजे से होगा।
  • पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 22 जून 2024 की सुबह 06:37 पर होगी।

Vat Savitri Purnima Vrat Mahatva (वट सावित्री पूर्णिमा व्रत महत्व)

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत विशेष रूप से महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी भारतीय राज्यों की महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। तो वहीं उत्तर भारत की महिलाएं वट अमावस्या व्रत मनाती हैं। पौराणिक कथाओं अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सावित्री ने अपने विवेक और वाक् चातुर्य से यमराज को प्रसन्न करके अपने पति सत्यवान को पुन: जीवित कराया था। इसीलिये इस पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु हेतु वट सावित्री व्रत का पालन करती हैं।

Vat Savitri Puja Vidhi (वट सावित्री व्रत पूजन विधि)

वट सावित्री पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करके सुहागिन महिलाएं वट यानि बरगद के पेड़ की पूजा करने जाती हैं। माना जाता है कि इस पेड़ की पूजा करने से पतियों को अखंड जीवन का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की परिक्रमा भी करती हैं और पेड़ के चारों तरफ रक्षा सूत्र बांधती हैं।
End Of Feed