Venus Transit 2023: शुक्र के कर्क राशि में गोचर की डेट, समय और सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Venus Transit In Cancer 2023 (Shukra Rashi Parivartan In Kark 2023): शुक्र देव 7 अगस्त 2023 को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। जानिए इस ग्रह गोचर का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

shukra gochar 2023

Venus Transit In Cancer 2023: शुक्र के कर्क राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Venus Transit In Cancer 2023 (Shukra Gochar In Kark 2023): शुक्र का कर्क राशि में गोचर बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। शुक्र करीब 2 महीने तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र दूसरा सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है वो खूब सफलता अर्जित करता है। ये ग्रह धन और वैभव देता है। जानिए 2023 में शुक्र कब बदल रहा है राशि और सभी राशियों पर इसका क्या पड़ेगा प्रभाव।

शुक्र का राशि परिवर्तन कब है 2023 (Venus Transit 2023 Date And Time)

7 अगस्त 2023 में शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 2 अक्टूबर तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे। इस अवधि के दौरान ये 4 सितंबर को मार्गी हो जाएंगे। शुक्र का ये गोचर सभी राशियों के जीवन में अहम बदलाव लेकर के आएगा।

शुक्र के कर्क राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Venus Transit In Cancer Effects On All 12 Zodiac Sign)

राशिशुक्र गोचर का प्रभाव
मेषइस राशि के लोगों को जीवनसाथी के कारण माता-पिता के साथ ढेरों संघर्ष की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर मेष राशि के पुरुष खुद को अपनी मां और पत्नी के बीच फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं।
वृषभशुक्र के गोचर के दौरान स्वास्थ्य और सेहत के प्रति ज्यादा सावधान रहना होगा क्योंकि इस गोचर के चलते आप बीमार पड़ सकते हैं और आपको ढेरों स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
मिथुनइस राशि के जो जातक अपने पैतृक स्थान वापस जाना चाहते हैं या स्थानांतरण की योजना बना रहे हैं उन्हें अभी सफलता मिलती नहीं दिखाई दे रही है। इस दौरान खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।
कर्कआप अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए धन खर्च करते नजर आ सकते हैं। इस दौरान निवेश का कोई भी फैसला लेने से बचें क्योंकि आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
सिंहसिंह राशि के जो जातक विदेश जाने या फिर वहां शिफ्ट करने की सोच रहे हैं उन्हें इस फैसले पर दोबारा विचार करने की सलाह दी जाती है। हो सके तो कुछ समय के लिए इस योजना को स्थगित कर दें।
कन्याआर्थिक परेशानियों के संकेत मिल रहे हैं। कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
तुलातुला राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। पेशेवर जीवन में अचानक से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिकअगर आपका विवाह तय है तो आपको सलाह दी जाती है कि इस बारे में पुनर्विचार अवश्य करें। अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो शुक्र का कर्क में गोचर अवधि के दौरान की यात्रा रद्द हो सकती है
धनुइस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यूटीआई या किसी अन्य एलर्जी से संबन्धित दिक्कतें होने की आशंका बन रही है।
मकरइस राशि के प्रेम में पड़े जातक जो अपने रिश्ते को विवाह में तब्दील करना चाहते हैं उनके लिए यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। वहीं विवाहित जातकों के जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं।
कुंभकुंभ राशि वाले भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छाती के संक्रमण से पीड़ित हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप समय समय पर अपनी जांच करवाते रहें।
मीनप्रेम संबंध में खटास आ सकती है। किसी कारण गलतफहमी हो सकती है। अगर आप गुप्त संबंध में हैं तो इसकी भनक आपके घर वालों को लग सकती है।

शुक्र को मजबूत करने के उपाय

शुक्र को मजबूत करने के लिए हर शुक्रवार शुक्र देव के मंत्रों का जाप करें और जरूरतमंदों को सफेद चीजों का दान करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होगी जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited