Vijayadashami 2024 Date: 11 या 12 अक्टूबर कब मनाया विजयादशमी का पर्व, जानिए तिथि, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Vijayadashami 2024 Kab Hai: विजयादशमी के पर्व को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल विजयादशमी का पर्व कब मनाया जाएगा और इस दिन रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

Vijayadashami 2024

Vijayadashami 2024

Vijayadashami 2024 Kab Hai: सनातन धर्म में विजयादशमी के त्योहार का बहुत ही खास माना जाता है। दशहरा का पर्व हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। ये त्योहार विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरा का त्योहार बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। विजयादशमी के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने भी दशमी के दिन 10 दिन के युद्ध के बाद महिषासुर का वध कर विजय की प्राप्ति की जाती है। दशहरा के दिन पूरे देश में रावण समेत मेघनाथ और कुंभ कर्ण का पुतला जलाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व और इसका महत्व।

Vijayadashami 2024 Kab Hai (विजयादशमी 2024 में कब है)

हिंदू पंचांग के अनुसार विजयादशमी का त्योहार हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 13 अक्तूबर 2024 को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में विजयादशमी का त्योहार 12 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा।

Vijayadashami 2024 Shubh Muhurat (विजयादशमी शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल विजयादशमी का त्योहार 12 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। अपराह्न पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से लेकर 03 बजकर 35 मिनट तक रहने वाला है। इस समय में विजयादशमी पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दिन रावण दहन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में रावण दहन करना शुभ होगा।

Vijayadashami 2024 Puja Vidhi (विजयादशमी पूजा विधि)

  • विजयादशमी के दिन सुबह स्नान करें। इस दिन दोपहर के समय में पूजा की जाती है।
  • इस दिन घर के ईशान कोण में 8 कमल की पंखुड़ियों के द्वारा अष्टदल बनाएं।
  • फिर उस अष्टदल के बीच में अपराजिताय नमः: मंत्र लिखें और राम जी की पूजा करें।
  • इस दिन माता रानी की पूजा भी की जाती है। माता को जौ, केले, मूली और गुड़ आदि अर्पित कर दें।
  • शाम के समय रावण दहन किया जाता है। शमी पत्तियां अपने परिजनों को भेंट करें।

Vijayadashami Importance (विजयादशमी महत्व)

हिंदू धर्म में विजयादशमी के पर्व का बहुत ही खास महत्व है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध करके विजय की प्राप्ति की थी। इस दिन भगवान राम को विजय प्राप्त हुआ था, इसलिए इसे विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक दैत्य का वध करके युद्ध का समापन किया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited