Vinayak Chaturthi 2024 Date: कब है फरवरी मास की विनायक चतुर्थी? जानिए सही तिथि और महत्व
Vinayak Chaturthi 2024 Date: विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। हर महीने की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कब है माघ मास की विनायक चतुर्थी। जानें सही डेट और महत्व के बारे में।



Vinayak Chaturthi 2024 Kab Hai: गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू धर्म के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है और भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। इस दिन, भक्त भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उनसे ज्ञान, समृद्धि और खुशी की प्रार्थना करते हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक सारे काम सफल होते हैं। विनायक चतुर्थी का व्रत रखने से संतान सुख में भी बढ़ोतरी होती है। आइए जानते हैं फरवरी के महीने में कब है विनायक चतुर्थी। जानिए सही डेट और महत्व के बारे में।
Vinayak Chaturthi 2024 Kab Hai (विनायक चतुर्थी कब है 2024 में)इस साल माघ मास की विनायक चतुर्थी का व्रत 13 फरवरी 2024 को रखा जाएगा। इस दिन बप्पा के प्रसाद में अक्सर "तिल" का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले गणपति की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में श्री गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है।
विनायक चतुर्थी पूजा विधि 2024 (Vinayak Chaturthi Puja Vidhi)- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद भगवान का ध्यान करें।
- उसके बाद साफ लकड़ी की चौकी पर भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करें।
- इस दिन भगवान गणेश की लाल टिका लगाएं।
- उसके बाद भगवान गणेश को दूर्वा और पीले फूल अर्पित करें।
- इस दिन भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
- इस दिन शाम को चंद्रमा को जल चढ़ाने चाहिए।
- उसके बाद पूजा के बाद पूरी भक्ति के साथ आरती करें।
विनायक चतुर्थी महत्व (Vinayak Chaturthi Importance)हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व है। इस दिन को भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन गणेश की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही साधक के सारे काम भी बनते हैं। इस दिन बप्पा की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि विनायक चतुर्थी को गणेश की पूजा से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आ...और देखें
Mahashivratri 2025 Color: महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जानें शिव जी को कौन सा रंग पसंद है और कौन सा नहीं
Ujjain Mahashivratri 2025: आज रात 2:30 बजे खुलेंगे महाकालेश्वर के द्वार, लगातार 44 घंटे होगे महादेव के दर्शन, यहां से जानें महाकाल की पूजा और आरती का समय
Mahashivratri Shiv Ji Ki Aarti: जय शिव ओंकारा...महाशिवरात्रि शिव जी की आरती यहां देखें
Ganesh Ji ki Aarti: सभी विघ्नों को दूर करने वाले भगवान गणपति की पढ़िए आरती इस महाशिवरात्रि, यहां देखें गणेश जी की आरती के लिरिक्स
Mata Parvati ki Aarti: पढ़िए महाशिवरात्रि के अवसर पर माता पार्वती की आरती, देखिए यहां पर लिरिक्स हिंदी में
Maha Shivratri Wishes Shayari in Hindi: हर हर महादेव.. महाशिवरात्रि पर शायराना अंदाज में अपनों को दें शुभकामनाएं, देखें महाशिवरात्रि की हिंदी शायरी
Maha Shivratri Mehndi Designs: महाशिवरात्रि के दिन हाथों में रचाएं ऐसी सुंदर मेहंदी, खुश होंगे भोलनाथ, देखें शिवरात्रि स्पेशल Easy, Simple Mehndi Design Photo
Top 5 Mahashivratri 2025 Rangoli Designs: शिव-पार्वती विवाह की शुभ बेला पर रंगोली से सजाएं अपना आंगन, देखें महाशिवरात्रि की टॉप 5 लेटेस्ट, सिंपल, ईजी रंगोली डिजाइन Photos
Happy Maha Shivratri 2025 WhatsApp Status Messages: देवों के देव महादेव की आज बरसेगी कृपा, बस सुबह-सुबह स्टेटस पर लगाएं महाशिवरात्रि के ये शुभ शुभकामना संदेश
Maha Shivratri 2025 Wishes in Hindi: महाशिवरात्रि आज, यहां से चुनकर अपनों को भेजें बधाई संदेश, देखें महाशिवरात्रि के टॉप 10 विशेज हिंदी में
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited