Vrishchik Rashi Rashifal 2023: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का हाल

Vrishchik Rashi Rashifal 2023 (Scorpio Yearly Horoscope 2023) Vrishchik Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: वृश्चिक राशि वालों को नए साल में भले ही उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़े लेकिन ग्रहों की अनुकूल स्थिति से आपको भाग्य का भी खूब साथ मिलेगा।

vrischika rashifal 2023

Vrishchik Rashifal 2023: वृश्चिक राशिफल 2023

Vrishchik Rashi Rashifal 2023 (Scorpio Yearly Horoscope 2023) Vrishchik Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: वृश्चिक राशि वालों को इस साल अपनी करियर लाइफ में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। परिजनों का कई जगह साथ नहीं मिल पाएगा। लेकिन जो जातक विदेश में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं उनके लिए ये साल शुभ साबित होगा। विदेश यात्रा का सपना पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस पूरे वर्ष आप कहीं न कहीं यात्राएं करते रहेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जानिए अपनी करियर, शिक्षा, लव, बिजनेस, स्वास्थ्य लाइफ का विस्तृत राशिफल।

वृश्चिक करियर राशिफल 2023 (Vrishchik Career Rashifal 2023)

इस वर्ष आपको करियर में कई चुनौतियां आएंगी लेकिन आपको अपने आप को साबित करना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी। आपको नौकरी में अच्छी सफलता मिलेगी साथ ही आपका करियर मजबूत होगा। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं लेकिन जून का महीना परेशानियां खड़ी कर सकता है। अक्टूबर के महीने में काम के सिलसिले में बाहर जाने के योग भी बन सकते हैं।

वृश्चिक वित्त राशिफल 2023 (Vrishchik Finance Rashifal 2023)

इस साल आपको जीवन में वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। धन के आने और जाने में लगातार बढ़ोतरी होगी। आमदनी में बढ़ोतरी भी होगी लेकिन खर्चे भी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। नवंबर - दिसंबर के महीनों में जाकर आपको थोड़ा राहत भरा समय महसूस होगी। आपको बजट के हिसाब से चलने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक व्यापार राशिफल 2023 (Vrishchik Business Rashifal 2023)

बिजनेस के क्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। विदेशी संपर्कों का लाभ भी मिलेगा। बिजनेस में उन्नति मिलेगी। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी। आपके ऊपर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही भी की जा सकती है, इसलिए बहुत सावधानी से अपना काम करते रहें। नवंबर और दिसंबर में व्यापार में सफलता मिलनी शुरू होगी।

वृश्चिक धन राशिफल 2023 (Vrishchik Money Rashifal 2023)

वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। विदेश से जुड़े काम में अच्छा धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आपके निजी प्रयासों से आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है। फरवरी, अप्रैल, अगस्त और सितंबर के महीने में सरकारी क्षेत्र में लाभ की संभावना रहेगी। इस साल आपको धन को सही तरह से इस्तेमाल करने पर जोर देना होगा।

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2023 (Vrishchik Health Rashifal 2023)

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। इस अवधि में सेहत में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे और आपको स्वास्थ्य समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में आ सकते हैं। शरीर में दर्द जैसी समस्याएं आपको पीड़ित कर सकती हैं।

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2023 (Vrishchik Love Rashifal 2023)

प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। यदि आप पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं तो इस दौरान आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आप और आपके प्रियतम के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। फरवरी और मार्च के महीने में आपका प्यार परवान चड़ेगा। प्रेम विवाह के लिए परिवार वालों का साथ मिल सकता है। अप्रैल के बाद से लव लाइफ में परेशानियां देखने को मिलेंगी। मई से अगस्त के बीच प्रेम संबंधों में ज्यादा तनाव रहेगा।

वृश्चिक शिक्षा राशिफल 2023 (Vrishchik Education Rashifal 2023)

वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए वर्ष की पहली तिमाही बहुत अनुकूल रहने वाली है। इस दौरान आपका पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। नवंबर और दिसंबर का महीना शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल 2023 ज्योतिषीय उपाय (Vrishchik Rashifal 2023 Astrological Remedies)

पूरे साल प्रत्येक मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल और मैरून रंग का अधिक इस्तेमाल करें। शनिवार के दिन चीटियों को आटा डालें। मोती रत्न धारण करने से आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम न हो तो संकट मोचन स्तोत्र का पाठ करें।

2023 Horoscope Mesh To Meen Rashi In Hindi (सभी राशियों का 2023 का राशिफल)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited