Vrishchik Rashifal, August 2023: वृश्चिक राशि अगस्त मासिक राशिफल

Vrishchik Rashifal August 2023 (Scorpio Horoscope August 2023): अगस्त का महीना वृश्चिक राशि वालों के आर्थिक, करियर, लव, पारिवारिक और स्वास्थ्य मामलों के लिए कैसा रहेगा यहां जानिए।

vrischika horoscope august 2023

Scorpio Horoscope August 2023, Vrishchik August Rashifal 2023

Vrishchik Rashifal August 2023 (Scorpio Horoscope August 2023): वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना काफी तनाव भरा साबित हो सकता है। आपके अंदर असुरक्षा की भावना रहेगी। आपको इस महीने मानसिक तनाव की भी शिकायत हो सकती है। बृहस्पति छठे भाव में मौजूद हैं जिसके कारण आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस महीने आपको धन हानि होने की भी संभावना है। लोन लेने के कारण जातकों के ऊपर अधिक दबाव पड़ सकता है। करियर के लिए ये समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। शनि के चौथे भाव में होने से आपके अंदर संपत्ति खरीदने की इच्छा पनप सकती है। अब जानिए वृश्चिक राशि वालों का अगस्त महीने का विस्तृत राशिफल।

वृश्चिक राशि अगस्त 2023 करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope August 2023)

वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त 2023 का महीना मिला-जुला साबित होने की संभावना है। आपको किसी काम को पूरा करने में समय लग सकता है। इस महीने आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत होगी। इस दौरान कोई भी काम सावधानी से करें। करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का विचार भी मन में आ सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को भी इस महीने अधिक लाभ प्राप्त होने की कम ही आशंका है।

वृश्चिक राशि अगस्त 2023 आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope August 2023)

आर्थिक मामलों में वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने समस्याएं आएंगी। बृहस्पति के छठे भाव में होने से आपको ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। ग्रहों की खराब दशा के कारण आपको लोन लेना पड़ सकता है। शनि चौथे भाव में मौजूद हैं जिसके कारण फालतू की चीजों में बहुत पैसा खर्च होगा। वहीं छठे भाव में केतु के होने के कारण जातकों को अचानक से धन लाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। संभावना है कि आपको पुरानी संपत्ति से धन लाभ हो।

वृश्चिक राशि अगस्त 2023 स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Health Horoscope August 2023)

राहु के छठे भाव में होने से वृश्चिक राशि वाले जातकों को अच्छी सेहत बनाए रखने में मदद मिलेगी। शनि पहले से ही चौथे भाव में मौजूद हैं जिसके कारण आपके इस महीने कम ही आराम मिलेगा। माता का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता है। केतु प्रतिकूल दशा में मौजूद है जिसके कारण आपके अंदर भय और असुरक्षा की भावना ज्यादा रहेगी। वहीं केतु के बारहवें भाव में होने के कारण जातकों सिर दर्द से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि अगस्त 2023 प्रेम व वैवाहिक राशिफल (Scorpio Love Horoscope August 2023)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को प्रेम संबंधों में और वैवाहिक जीवन में सावधान रहने की जरूरत होगी। शनि के चौथे भाव में होने के कारण आपके वैवाहिक जीवन में आकर्षण की कमी आएगी। अगर आप शादी की योजना बना रहे हैं, तो उसे आगे के लिए टाल दें क्योंकि ये समय आपके इस फैसले के लिए अच्छा नहीं है। प्रेम जीवन में सुख बनाए रखने के लिए आपको आपसी समझ की जरूरत होगी।

वृश्चिक राशि अगस्त 2023 पारिवारिक राशिफल (Scorpio Family Horoscope August 2023)

इस महीने पारिवारिक मामलों में ज्यादा खास नतीजे ना मिलने की संभावना है। परिवार में कुछ तनाव आने के संकेत हैं। मंगल ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं जिसके कारण परिवार में खुशियों का दिन भी आएगाा। वहीं छठे भाव में बृहस्पति के होने से इस राशि के जातकों को परिवार में सदस्यों के साथ बहस का भी सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि अगस्त 2023 उपाय (Scorpio August 2023 Remedies)

वृश्चिक राशि के लोग रोजाना 27 बार ‘ॐ हनुमते नमः’ और 108 बार ‘ॐ केतवे नमः का जाप करें’।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited