Weekly Horoscope (05-11 June 2023): आपके लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा? यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल इन हिंदी
Weekly Horoscope Weekly Rashifal (05-11 June 2023): जानिए जून का पहला सप्ताह किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 5 - 11 June 2023): साप्ताहिक राशिफल हिंदी में यहां देखें
Weekly Rashifal In Hindi
मेष राशिफल (Aries Horoscope )
इस सप्ताह सूर्य व बुध गोचर शुभ है। नौकरी में पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का धनु गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बुधवार को सवा किलो उड़द व तिल का दान करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
इस सप्ताह शुक्र व बुध गोचर शुभ है। नौकरी में गुरुवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग नौकरी के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। अन्न दान करते रहें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
बुधवार के बाद चन्द्रमा का दशम गोचर शुभ है। यह समय व्यवसाय में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। उदर रोग से समस्या हो सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगलवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
इस वीक आईटी व फ़िल्म से जुड़े लोग सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कर्क व वृश्चिक राशि के आफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य भगवान शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। लाल व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
इस सप्ताह बुधवार के बाद सूर्य का वृष व चन्द्रमा का मकर गोचर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। शनि गोचर पॉलिटिक्स, प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन श्री सूक्त बहुत ही पुण्यदायी है।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
इस सप्ताह सूर्य व बुध का गोचर लाभदायक है। नौकरी में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। बुधवार को उड़द व तिल का दान करें।
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ व राहु गोचर शुभ है। नौकरी को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। चन्द्र व राशि स्वामी शुक्र गोचर शुक्रवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
इस वीक के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इसी राशि से द्वितीय गोचर नौकरी में प्रगति के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। तिल का दान करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्र व मंगल गोचर नौकरी में प्रगति देगा। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में कर्क व तुला राशि से लाभ है। शनि गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
शनि का द्वितीय व चन्द्रमा का वृश्चिक गोचर नौकरी व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। मंगल दाम्पत्य जीवन में तनाव दे सकता है।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
गुरुवार के बाद चन्द्रमा का एकादश गोचर नौकरी में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। भगवान शिव व हनुमान जी की नियमित पूजा करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य के वृष गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक खिलाएं।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
इस सप्ताह नौकरी के प्रति लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण में प्रगति हो सकती है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। मंगल व सूर्य का गोचर रियल स्टेट में लाभ देगा। मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Ramadan Chand Dekhne Ki Dua: अल्लाहु अकबर, अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल...रमजान का चांद देखने की पूरी दुआ यहां पढ़ें

Taraweeh ki Dua In Hindi: तरावीह की नमाज क्या है? रमजान में क्यों और कैसे पढ़ी जाती है, जानें तरीका

Dua E Qunoot: दुआ इ क़ुनूत कब पढ़ी जाती है, जानिए इसका महत्व क्या है

Ramadan 2025 First Roza Date: भारत में 2 मार्च को रखा जाएगा पहला रोजा, जान लें रोजा रखने के नियम

Ramadan Time Table 2025 In Hindi: रमजान में कितने रोजा होंगे, क्या रहेगा सहरी-इफ्तार समय, देखें पूरा टाइम टेबल यहां
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited