Weekly Horoscope 2024: जुलाई का पहला सप्ताह इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा खतरनाक, स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क, करियर में भी आ सकती है कोई बड़ी अड़चन

Weekly Horoscope 1 To 7 July 2024 In Hindi: जुलाई महीना का पहला सप्ताह किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। क्या करियर में सफलता मिलेगी या हार का सामना करना पड़ेगा। कैसा रहेगी स्वास्थ्य और लव लाइफ? जानने के लिए पढ़िए जुलाई महीने का साप्ताहिक राशिफल।

weekly rashifal

Weekly Rashifal 1 To 7 July 2024

Weekly Horoscope 1 To 7 July 2024 In Hindi: जुलाई महीने का पहला सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। आपको मेष और कर्क राशि के मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि वालों को रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि वालों की व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। कर्क राशि वाले भी व्यवसाय में सफल रहेंगे। अब जानिए मेष से मीन तक सभी राशि वालों का साप्ताहिक विस्तृत राशिफल।

Weekly Horoscope 1 To 7 July 2024 In Hindi (साप्ताहिक राशिफल)

मेष- इस सप्ताह मंगल इसी राशि में है। मंगलवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृष-इस सप्ताह शुक्र इसी राशि से द्वितीय रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व गुड़ का दान करें।
मिथुन- राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ मिलकर व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
कर्क- सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इसी राशि में हैं। मंगल मेष का शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। लेकिन नौकरी वाले इस हफ्ते कुछ परेशान रह सकता है। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।
सिंह- राशि स्वामी सूर्य व बुध मिथुन व गुरु दशम होकर इस सप्ताह मीडिया,आईटी, टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मेष गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।
कन्या- सूर्य व बुध दशम शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
तुला-इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से सप्तम व सूर्य -बुध का मिथुन गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है।
वृश्चिक- मंगल मेष व सूर्य बुध मिथुन राशि में है। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। व्यावसायिक पार्टनरशिप में लाभ संभावित है। नौकरी वालों के लिए ये सप्ताह कुछ कमजोर रह सकता है।
धनु- तृतीय शनि व मेष राशि का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा वृष राशि में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। प्रेम जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मकर- शनि इसी राशि से द्वितीय व गुरु पंचम हैं। खष्ठम बुध व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। मेष का राहु भी अनुकूल हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा। लेकिन किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। इसलिए सतर्क रहें।
कुम्भ-गुरु वृष व चन्द्रमा मेष में हैं। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। स्वास्थ्य को लव लाइफ को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
मीन-सूर्य -बुध चतुर्थ शुभ है। शनि द्वादश व गुरु अब इसी राशि से तृतीय गोचर में हैं। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद वृष राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। लव लाइफ में निराशा का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य लाइफ भी खराब रहेगी। हरा व पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का नियमित 07 बार पाठ करें व हनुमान की पूजा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited