Weekly Horoscope (12-18 June 2023): राशि अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये हफ्ता, हिंदी में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope Weekly Rashifal (12-18 June 2023): जून का दूसरा हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा, यहां जानिए अपनी राशि अनुसार। मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों को आने वाले हफ्ते में क्या करना होगा क्या नहीं। राशि जातक यहां देखें 12 जून से लेकर 18 जून तक का साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून 2023

साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून 2023

Weekly Horoscope (12-18 June 2023): नया सप्ताह शुरु होने वाला है, जून के दूसरे हफ्ते में मेश व सिंह राशि के जातकों को काम से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धन, एश्वर्य, सफलता और स्वास्थ्य से भरा ये हफ्ता हर राशि जातक के लिए कुछ नया और अद्भुत लेकर आएगा। यहां देखें अपनी राशि के अनुसार इस हफ्ते आपके लिए क्या करना सही रहेगा और किन कामों से बचने की जरूरत है। ज्योतिष अनुसार देखें प्रत्येक राशि का 12 जून से लेकर 18 जून तक का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल और कुंडली दोष सही करने के उपाय।

Weekly Horoscope June 2023

1 मेष- इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जांब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जाँब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। मेष व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
2 वृष-इस सप्ताह का मंगलवार के बाद जाँब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि में गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।
3 मिथुन- आपके लिए यह सप्ताह धन व ऐश्वर्य देने वाला है। 15 जून के बाद इस राशि का सूर्य शुभ फलदायी है। बुधवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 पाठ करें।
4 कर्क-इस वीक 15 जून के बाद सूर्य के द्वादश गोचर से जाँब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।
5 सिंह-इस सप्ताह 15 जून के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। अन्न दान करते रहें।
6 कन्या- इस सप्ताह छात्रों का कॅरियर बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा व शिव जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें।धन का आगमन होगा। जाँब में प्रगति की संभावना है। गुरुवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा रंग शुभ है। मंगलवार के बाद धन मिल सकता है। तिल का दान करें।
7 तुला-इस सप्ताह मंगलवार तक जांब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। सूर्य व चन्द्र 15 जून के बाद जाँब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है।
8 वृश्चिक- पॉलिटिक्स व प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह 15 जून के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। जाँब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करते रहें।
9 धनु- इस वीक 15 जून के बाद सूर्य सप्तम रहेंगे। धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार तक जाँब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला रंग शुभ है। मूंग व उड़द का दान करें।
10 मकर- गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जाँब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को काले वस्त्र व तिल का दान करें।
11 कुम्भ- शनि अब इसी राशि में है। गुरु द्वितीय है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। 15 जून के बाद पँचम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को केला खिलाते रहें।
12 मीन- चन्द्रमा अष्टम व गुरु अब इसी राशि से द्वितीय भाव में है। इस सप्ताह जाँब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सूर्य का चतुर्थ गोचर 15 जून के बाद बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन माता दुर्गा जी मंदिर में उनकी एक परिक्रमा करें। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited