साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 जनवरी 2023: वृश्चिक व मकर राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें बाक‍ि राशि‍यों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Weekly Horoscope 15 January to 21 January 2023 in Hindi : 15 जनवरी को सूर्य मकर में आ गए हैं। इस सप्ताह तुला व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। कन्या व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्‍ताह।

weekly horoscope

Weekly Horoscope 15 January 2023 to 21 January 2023

Weekly Rashifal ( 15 to 21 january ) 2023 in Hindi: इस सप्ताह के प्रथम दिन सूर्योदय के समय सूर्य,शुक्र व शनि मकर राशि में,गुरु मीन में,मङ्गल वृष,बुध धनु तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।।चन्द्रमा प्रथम दिन तुला राशि में गोचर करेंगे। 15 जनवरी को सूर्य मकर आ गए हैं।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह तुला व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा।वृश्चिक व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।वृष व मकर के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। कन्या व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल ।
1.मेष- इस सप्ताह सूर्य -शुक्र तथा शनि इसी राशि से दशम रहेंगे। बुधवार के बाद जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार के बाद जाँब व व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
2.वृष- इस सप्ताह एकादश गुरु व इस राशि का मङ्गल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। नवम शनि, सूर्य-शुक्र भाग्यवृद्धि करेगा। गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व मीडिया जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।कम्बल का दान करें।
3.मिथुन- शनि, सूर्य-शुक्र एकसाथ अष्टम व बुध धनु में गोचर कर रहे हैं।बुधवार के बाद जाँब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।अन्न व ऊनी वस्त्र का दान करें।
4.कर्क- मंगलवार के बाद वृश्चिक के चन्द्रमा शुभ हैं।सप्तम शनि तथा शुक्र शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। शनिवार को शनि के द्रव्य तिल का दान करें।नारंगी व लाल रंग शुभ है।
5.सिंह- राशि स्वामी सूर्य अब शुक्र व शनि के साथ खष्ठम में गोचर करेंगे। इस सप्ताह बुध व गुरु मीडिया,आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं।मकर के शनि -शुक्र राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन गाय को केला व गुड़ खिलाते रहें।
6.कन्या- सूर्य व शनि इसी राशि से पँचम रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला में रहकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
7.तुला- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का तुला व गुरु का इस राशि से खष्ठम व सूर्य का शुक्र के साथ चतुर्थ गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के वृश्चिक यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।
8.वृश्चिक- सूर्य शनि के साथ तृतीय रहेंगे।बुध इसी राशि से द्वितीय रहेंगे।राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है।शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है।बुधवार तक व्यवसाय में लाभ संभावित है।
9.धनु- मङ्गल वृष व द्वितीय शनि-शुक्र तथा मीन राशि का गुरु व्यवसाय को बढ़ाएगा ।बिजनेस बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।बुधवार के बाद चन्द्रमा धनु राशि में रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व हरा रंग शुभ है।
10.मकर- शनि,शुक्र व सूर्य इसी राशि में व गुरु तृतीय स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुधवार के बाद चन्द्रमा प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। मकर का शनि अनुकूल हैं।हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें।शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।जाँब में रुका कार्य पूर्ण होगा।
11.कुम्भ- गुरु मीन व सूर्य शुक्र द्वादश रहेंगे।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।गुरुवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।कम्बल दान करते रहें।
12.मीन- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला व मङ्गल वृष व गुरु इसी राशि में शुभ है। शनि, सूर्य -शुक्र एकादश रहेंगे।इस सप्ताह बुधवार तक विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद वृश्चिक राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।पीला व लाल रंग शुभ है।कम्बल का दान करें। श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited