Weekly Horoscope, 16- 22 October 2023: जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Weekly Rashifal ( Weekly Horoscope In Hind) साप्ताहिक राशिफल 16- 22 October 2023: साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आने वाला सप्ताह मेष, वृष, सिंह और मीन राशि के लिए बहुत शुभ होने वाला है। इन जातकों को काम में सफलता मिल सकती है। आइए यहां देखतें है सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

weekley Rashifal

weekley Rashifal

Weekly Rashifal ( Weekly Horoscope In Hind) साप्ताहिक राशिफल 16- 22 October 2023: साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मेष वालों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। मिथुन वालों का रुका हुआ धन वापस आ सकता है। कन्या राशि के जातको को रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कुंभ वालों को काम में सफलता मिल सकती है। मीन वालों को करियर में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं राशिफल के हिसाब से आने वाला सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

मेष साप्ताहिक राशिफल ( AriesWeekly Horoscope)

शिक्षा में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में रुके कार्य बनेंगे। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल समय है।लाल व सफेद रंग शुभ है। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। मंगल व गुरु पॉलिटिक्स में रुका कार्य पूर्ण करेंगे।तिल दान करते रहें।

वृष साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह मंगल,सूर्य व बुध का गोचर शुभ है। शुक्र कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। बुधवार के बाद जाँब में प्रोमोशन लाभ की सम्भावना है।शनिवार को धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।सुन्दरकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें। मंगलवार को गुड़ का दान करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

चन्द्रमा व बुध धन देंगे। राशि स्वामी बुध,मंगल व सूर्य का गोचर बहुत शुभ है। मंगलवार के बाद छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। शुक्रवार के बाद आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।बुधवार को उड़द का दान करें।पिता आशीर्वाद लेते रहें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल ( Cancer Weekly Horoscope)

शुक्र इस समय आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए शुभ है। इस वीक गुरु व शनि मंगलकारी है। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों चावल व दही का दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मंगलवार को बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

मंगल सूर्य व शुक्र इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। टेलीफोनिक वार्ता के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा व गुरु छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व लाल रंग शुभ है।प्रतिदिन उड़द का दान करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

शुक्र व बुध आर्थिक प्रगति देगा। व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं। चन्द्रमा व गुरु का गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। शिक्षा में प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल ( Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय के लिए समय मंगलकारी है। बुध व शुक्र व्यवसाय में उन्नति के अवसर देगा। मंगल,सूर्य बुध का प्रभाव बिजनेस में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। इस वीक किसी प्रिय मित्र आगमन होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल ( Scorpion Weekly Horoscope)

मंगल व बुध गोचर शुभ है। सूर्य व गुरु उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह मंगलवार के बाद गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। शिक्षा में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें।

मकर साप्ताहिक राशिफल ( Capricon Weekly Horoscope)

सप्ताह के प्रथम दो दिन थोड़ी परेशानी रह सकती है। शुक्र की स्थिति व्यवसाय में लाभ देगी। सूर्य बुध व मंगल बिजनेस के लिए शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें। शिक्षा प्रगति करेंगे। बुधवार को उड़द का दान करें।

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

सप्ताह के प्रथम दिन धार्मिक यात्रा के संयोग हैं।। मंगल व शुक्र अनुकूल है। मंगलवार के बाद चन्द्रमा व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी जी की नियमित पूजा करें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।प्रतिदिन अन्न का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ करेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

सप्ताह के प्रारंभ में दो दिन चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में लाभ कार्य कराएगा। जॉब में प्रोग्रेस है। सूर्य प्रशासनिक कार्य करवाएगा।इस सप्ताह यात्रा में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited