Weekly Horoscope (18 To 24 March 2024): मेष राशि वालों को सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, यहां जानिए सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope (18 To 24 March 2024): इस सप्ताह मेष राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। तो वहीं वृषभ राशि वाले किसी नए काम का प्रारंभ कर सकते हैं। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

weekly rashifal

Weekly Horoscope (18 To 24 March 2024)

Weekly Horoscope Saptahik Rashifal In Hindi (18 To 24 March 2024): इस सप्ताह धनु तथा मकर राशि के जातकों को हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। वृष तथा मिथुन राशि के जातक अपने पुराने पड़े कार्यों को निपटाएंगे। वृष और मीन के लोग हेल्थ के प्रति सावधान रहें। मिथुन तथा कर्क के जातक भी लाभ में रहेंगे। मकर शनि की साढ़े साती में है। मीन तथा सिंह के जातक राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब प्रत्येक राशि का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए अपनी बनाई गई पुरानी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए है। नयी बिज़नेस डील की उम्मीद कीजिये। मित्रों की सहायता से कोई लंबित कार्य बनेगा। व्यवसाय वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम की आशा है। पीला और स्वच्छ सफेद रंग धारण करें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राजनीति से सम्बद्ध लोग अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

धन का व्यय होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। फिल्म तथा मीडिया फील्ड से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। किसी मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य जो क़ि बहुत दिनों से लंबित था, उसके पूर्ण होने की संभावना रहेगी। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। शनि की वस्तुएं तिल, तेल इत्यादि का दान करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

बिजनेस प्लाांनिग अच्छी रहेगी। नीला और हरा आपका प्रिय शुभ रंग है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। स्किन प्राब्लम हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। गो माता को पालक खिलाने से भाग्य में वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ भी करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ससुराल के किसी सदस्य के आगमन से मन हर्षित रहेगा। कर्क और धनु राशि का कोई जातक आपके कार्य में आपकी मदद करेगा।गुरुवार के बाद धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। मधुमेह से समस्या आ सकती है। आत्मबल में वृद्धि और वाणी का प्रभाव आपके बिगड़े कार्य भी बनाएगा। भगवान शिव की उपासना करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

राजनीति में सफलता का एक नया मार्ग बनेगा। इस सप्ताह कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। आपको अपने मृदुल व्यवहार का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी बन सकते हैं। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह शिक्षा में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। ससुराल पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। नीला रंग आपका शुभ रंग है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन होगा। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। यह सप्ताह रुके कार्यों को पूर्ण करने का है। अपने आत्मबल को बनाये रखें। जॉब में पदोन्नति होगी। व्यवसाय में लाभ होगा।आपका शुभ रंग है हरा। फ़िल्म तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ आपके कार्यों को निर्विध्न रूप से पूर्ण करने के लिए ब्रम्हास्त्र का कार्य करेगा। स्वास्थ्य सुख ठीक रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

व्यवसाय में सफलता मिलेगी। शिक्षा की दिशा में छात्रों की मन चाही मुरादें पूरी होने वाली है। कई दिनों से किसी कार्य की योजना जो आपके दिमाग में थी वो इस सप्ताह अपने परिपूर्णता की तरफ है। आईटी और मीडिया फील्ड के जातकों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। पीला तथा लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल

शनि का विशेष प्रभाव राजनीति और न्यायिक फील्ड के जातकों को सफलता प्रदान करेगी। छात्र अपनी प्रतिभा को इस सप्ताह एक नयी दिशा देंगे। आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें।नीला रंग आपका शुभ रंग है। धन का व्यय आपको परेशान रखेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हेल्थ में प्राब्लम रहेगी। श्री विष्णु जी की उपासना करते रहें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

आपके लिए बेहतर है क़ि एक समय में एक ही मिशन पे कार्य करें। इस सप्ताह किसी बड़े धार्मिक गुरु के आशीर्वाद का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधाएं आपको परेशान करेंगी। नीला और हरा आपका प्रिय शुभ रंग है। यात्रा भी हो सकती है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

छात्रों को सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा का सुअवसर प्राप्त होगा। किसी विद्वान संत से मिल सकते हैं। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। स्वास्थ्य सुख मध्यम है। तिल का शनिवार को दान करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राजनीति में सफल रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। पीला रंग शुभ है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। मंगलवार तथा शनिवार को श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited