Weekly Horoscope 2 To 8 September 2024: सितंबर का पहला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें अपना साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2 To 8 September 2024: साप्ताहिक राशिफल अनुसार सितंबर का पहला सप्ताह कई राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। करियर में सफलता मिलेगी और लव लाइफ भी शानदार रहेगी।

saptahik rashifal

Weekly Horoscope 2 To 8 September 2024

Weekly Horoscope 2 To 8 September 2024: सितंबर का पहला सप्ताह मेष राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं। वहीं वृषभ राशि वालों की करियर लाइफ के लिए भी ये सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। मिथुन राशि वालों को भी बिजनेस में सफलता मिलेगी। आपके जीवन में धन का आगमन होगा। तो वहीं कर्क राशि वालों को सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope in Hindi) विस्तार से।

Weekly Horoscope 2 To 8 September 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह के प्रथम 03 दिन जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
वृष साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह का फल मंगलवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से चतुर्थ गोचर करता सूर्य छात्रों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल- आपके लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला है। तृतीय सूर्य शुभ फलदायी है। मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ करें। तिल का दान करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल-इस वीक सूर्य के इस राशि से द्वितीय भाव में गोचर से जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु के बीज मंत्र का जप करें व विष्णु जी उपासना करते रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। शुक्रवार के बाद धन के व्यय के प्रति सचेत रहना होगा। बुधवार से शनिवार तक शिक्षा में लाभ है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। तुलसी का पेड़ लगाएं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल- यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व माता की एक परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। गुरुवार के बाद धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। मंगलवार को रुका धन मिल सकता है।
तुला साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में लाभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल- आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। सात अन्न का दान करते रहें।
धनु साप्ताहिक राशिफल- इस वीक सोमवार के बाद समय शुभ है। अब धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। मंगलवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान करें।
मकर साप्ताहिक राशिफल- आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को उड़द व तिल का दान करें।
कुम्भ साप्ताहिक राशिफल- राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। सप्तम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। प्रतिदिन गाय को रोटी व गुड़ खिलाते रहें।
मीन साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह सोमवार के बाद जाँब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सूर्य का सिंह गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी मंदिर में उनकी 03 परिक्रमा करें तथा अन्न व फल का दान करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited