Weekly Horoscope: इस सप्ताह बुध के गोचर से खुलेगी 5 राशियों की किस्मत, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Weekly Horoscope 24-30 July 2023 यहां देखिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) हिंदी में।

Weekly Horoscope 24 To 30 July 2023 In Hindi

Weekly Horoscope 24 July To 30 July 2023: साप्ताहिक राशिफल अनुसार इस सप्ताह बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं शुक्र 23 जुलाई से वक्री हो गए हैं। इन दोनों परिवर्तन का प्रभाव इस पूरे हफ्ते सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। मेष राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी तो वहीं वृषभ राशि के बच्चों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मिथुन जातकों पर काम को बोझ ज्यादा रहेगा। जानिए साप्ताहिक राशिफल यहां।
संबंधित खबरें

साप्ताहिक राशिफल, 24 से 30 जुलाई 2023 (Weekly Rashifal 24 July To 30 July 2023 In Hindi)

संबंधित खबरें

मेष राशि

वाणी पर संयम रखें। आफिस में किसी मीन राशि के मित्र के सहयोग से कोई वित्तीय विवाद हल होगा। माता लक्ष्मी धन का आगमन कराएंगी। कहीं सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। पीला आपका शुभ रंग है। ससुराल से लाभ होगा। व्यवसाय में किसी नई योजना के स्वीकृत होने से अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। पिता के सहयोग से कोई सरकारी कार्य सम्पन्न होगा। बहते जल में मंगलवार को गुड़ प्रवाहित करें। श्री हनुमान जी की पूजा करें। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
संबंधित खबरें
End Of Feed