Weekly Horoscope In Hindi: यहां जानिए सभी 12 राशियों का 26 जून से 2 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope In Hindi, 26 June To 2 July 2023 (साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 2 जुलाई 2023 तक): वीकली राशिफल (Weekly Rashifal) अनुसार ये सप्ताह मेष राशि, वृषभ राशि और मिथुन राशि वालों के लिए खास रहेगा। करियर में सुनहरे मौके प्राप्त होंगे। जानिए सभी राशियों का इस सप्ताह का राशिफल यहां।

weekly horoscope 26 june to 2 july 2023

Weekly Horoscope 26 June To 2 July 2023: साप्ताहिक राशिफल हिंदी में यहां देखें

Weekly Horoscope In Hindi, 26 June To 2 July 2023 (साप्ताहिक राशिफल 26 जून से 2 जुलाई 2023 तक): वीकली राशिफल (Weekly Rashifal) अनुसार ये सप्ताह काफी खास रहने वाला है। इस हफ्ते देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2023) पड़ेगी। साथ ही चातुर्मास (Chaturmas 2023) का प्रारंभ भी हो जाएगा। इस हफ्ते मेष राशि (Aries Weekly Horoscope) वालों के लिए आय प्राप्ति के नये रास्ते खुलेंगे। वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope) वालों के लिए इस सप्ताह का मंगलवार अच्छा रहेगा। मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope) वालों के लिए गुरुवार के दिन धन आगमन के संकेत मिल रहे हैं। जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) यहां।

Weekly Horoscope In Hindi (26 June To 2 July 2023)

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार तक व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। सिंह व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह छात्रों के करियर में मंगलवार के बाद लाभ होगा। इस वीक मीडिया व आईटी जॉब में प्रोमोशन की व्यवस्था बन सकती है। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह छात्र अपने अध्ययन में नए कार्य की योजना पूर्ण कर लेंगे। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। हरा रंग शुभ है। गुरुवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

इस वीक आप व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र अपने करियर में सफल रहेंगे। विष्णु उपासना करते रहें। सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें। उड़द का दान करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह शिक्षा में विशेष प्रगति है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। मंगलवार व बुधवार को चन्द्र गोचर राजनीति में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह जॉब सम्बंधित रुके धन को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। राजनीति में सफलता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पॉलिटिक्स में पोजीशन बेहतर रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा होगी। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। बुध व शुक्र जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग विशेष लाभ करेगा। शनिवार को धन का आगमन होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को हरा चारा खिलाते रहें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

जॉब में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह परिवार संग यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह जमीन खरीद सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है ।आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रभाव कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। शुक्रवार को जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में गुरु व शनि गोचर से लाभ है। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

शुक्र व बुध लाभ देंगे। शनि इस राशि के स्वामी होकर गुरु के साथ हैं। बुध अनुकूल हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सूर्य प्रधान राशि सिंह में हैं। इस सप्ताह गुरु व बुध कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले इस सप्ताह उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

शिक्षा में सफलता मिलेगी। मंगलवार से गुरुवार के मध्य कई रुका कार्य प्रारंभ होगा। माता दुर्गा जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। चन्द्र के सिंह गोचर से सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन जॉब में विवादों से बचना होगा। छात्र करियर में लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद आर्थिक सुख में भी सफलता है। जॉब सम्बन्धित रुके धन के आगमन में प्रगति हो सकती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited