Tarot Weekly Horoscope: मेष, वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों की सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी, जानें सभी 12 राशियों का वीकली राशिफल

Tarot Weekly Horoscope 31 July-06 August 2023: साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) अनुसार ये हफ्ता मेष, वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों के लिए खास रहेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। जानें सभी 12 राशियों का वीकली राशिफल (Weekly Rashifal) यहां।

weekly rashifal

Weekly Rashifal 31 July To 6 August 2023 In Hindi

Tarot Weekly Horoscope 31 July- 06 August 2023, Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल अनुसार ये हफ्ता कई राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। इस हफ्ते कुछ राशियों की करियर लाइफ में तमाम बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार रहेंगे तो कुछ राशि वालों की नौकरी जाने का खतरा रहेगा। पंडित सुजीत जी महाराज से जानिए इस सप्ताह का राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023 (Weekly Horoscope In Hindi)

मेष राशिफल

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब में आपकी योजना को विस्तार मिलेगा। आप कभी कभी निराश होकर अपना आत्मबल कम कर लेते हैं। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गुड़ का दान करें। शुक्रवार से शनिवार तक धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृषभ राशिफल

जॉब में अपनी स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस वीक व्यवसाय सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। इस सप्ताह आपके धन आगमन को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार को चावल का दान करें। हरा रंग शुभ है। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय आपके बहुत ही अनुकूल है इसका लाभ उठाएं।

मिथुन राशिफल

मंगलवार तक स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। यह सप्ताह छात्रों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। बुधवार से शनिवार तक का समय धन प्राप्ति व धन के निवेश का उचित समय है।

कर्क राशिफल

यह सप्ताह छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में गुरुवार तक का समय धन की प्राप्ति का समय है। वाहन क्रय कर सकते हैं। मित्र आपकी मदद करेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए मंगलवार व शनिवार को हनुमानबाहुक का पाठ करे व अन्न का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य पूजा करें। नौकरी में सफलता है। बुधवार के बाद नौकरी में उन्नति होगी। व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा। लाल रंग शुभ है। यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। सूर्य उपासना करते रहें। प्रतिदिन श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशिफल

मंगलवार से शुक्रवार तक आप अपने आत्मबल से कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन रोटी व गुड़ खिलाएं। यह सप्ताह छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। व्यवसाय में उन्नति के लिए श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

तुला राशिफल

गुरुवार तक का समय व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। मंगलवार को धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुक्रवार व शनिवार को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

बुधवार तक व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। शुक्रवार तक नौकरी में उन्नति या सुखद नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं का दान करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशिफल

सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। नौकरी में प्रगति करेंगे।योग व ध्यान करते रहें। छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।

मकर राशिफल

राजनीति में सफलता मिलेगी। शनि इस समय इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं। इस सप्ताह छात्रों को सफलता मिलेगी। यह वीक व्यवसाय में संघर्ष दिखा रहा है। शनि स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट कर रहा है। व्यवसाय को लेकर आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक पढ़ते रहें। शनिवार की तिल का का दान करें।

कुंभ राशिफल

इस सप्ताह राजनीति में सफलता मिलेगी। आपकी ठप पड़ी योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। मंगलवार के बाद छात्रों के सफलता के मार्ग में आने से बहुत सी बाधाएं दूर होंगी। सफेद रंग शुभ है। मंगलवार व रविवार को गेहूं का दान करें। बड़ों का आशीर्वाद लेते रहें। गुरुवार को अन्न दान करें।

मीन राशिफल

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय व नौकरी में उन्नति होगी। बुधवार के बाद राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह गुरुवार से शनिवार तक का समय धन के निवेश का है।अन्न दान करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited