Raksha Bandhan 2023 Muhurat: कब है रक्षा बंधन, कजरी तीज, राखी पूर्णिमा और गायत्री जयंती, जानें तिथि व मुहूर्त

Weekly Panchang In Hindi (30 August 2023 Panchang): हिंदू पंचांग अनुसार रक्षा बंधन पर्व इस साल 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जायेगा। कजरी तीज 2 सितंबर को पड़ेगी। राखी पूर्णिमा 31 अगस्त को मनाई जाएगी। वहीं गायत्री जयंती और संस्कृत दिवस भी 31 अगस्त को ही है।

weekly panchang august to september 2023

Raksha Bandhan, Kajari Teej, Rakhi Purnima, Gayatri Jayanti, Sanskrit Diwas, Bol Chauth 2023 Date And Muhurat

Weekly Panchang (Raksha Bandhan, Rakhi Purnima, Kajari Teej, Bol Chauth, Gayatri Jayanti 2023 Date And Muhurat):अगस्त महीने का समापन और सितंबर महीने की शुरुआत कई प्रमुख व्रत-त्योहारों के साथ होने जा रही है। हम अगस्त के आखिरी हफ्ते में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान सोम प्रदोष व्रत, ओणम (Uthradam Onam 2023), श्रावण पूर्णिमा व्रत, रक्षा बंधन (Raksha Bandhan Kab Hai 2023), राखी पूर्णिमा (Rakhi Purnima 2023 Date And Time), गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस (Sanskrit Diwas 2023 Date)), नारली पूर्णिमा, कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब चतुर्थी समेत कई त्योहार पड़ेंगे। हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण महीना भाद्रपद यानि भादो भी इसी सप्ताह में लग जाएगा। जानिए इस सप्ताह के सभी त्योहारों की डेट और मुहूर्त।

30 August 2023 Panchang: Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat

पंचांग अनुसार 30 अगस्त 2023 को श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन राखी का त्योहार मनाया जाता है (Raksha Bandhan Kis Din Hai)। राखी बांधने के लिए दोपहर का समय शुभ माना गया है। लेकिन इस बार इस समय पर भद्रा का साया रहने की वजह से रात तक राखी बांधने का मुहूर्त नहीं रहेगा। ऐसे में जो लोग 30 अगस्त को राखी पर्व मनाना चाहते हैं वो रात 9 बजकर 1 मिनट के बाद ही इस त्योहार को मना सकेंगे। हालांकि कई लोग रात के समय राखी बांधना शुभ नहीं मानते हैं जिस वजह से अधिकतर लोग 31 अगस्त की सुबह राखी मनाएंगे।

31 August 2023 Panchang: Raksha Bandhan Ka Shubh Muhurat 2023

इस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा (Rakhi Purnima Kab Hai) तिथि सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक ही रहेगी। ऐसे में रक्षा बंधन मनाने के लिए आपके पास सुबह 07:05 तक का ही समय रहेगा। ध्यान रखें कि आपको इस समय से पहले ही भाई को राखी बांध देनी है। इस दिन गायत्री जयंती और संस्कृत दिवस भी मनाया जाएगा।

2 September 2023 Panchang: Kajari Teej 2023 Date And Muhurat

कजरी तीज (Kajari Teej kab Hai 2023) भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। जो इस बार 2 सितंबर को पड़ रही है। पंचांग अनुसार तृतीया तिथि की शुरुआत 1 सितंबर की रात 11:50 से हो जाएगी और समाप्ति 2 सितंबर की रात 08:49 पर होगी।

3 September 2023 Panchang: Bol Chaurthi 2023 Date And Time

3 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। जिसे बहुला चौथ (Bahula Chauth 2023), बोल चौथ (Bol Chauth 2023) और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी (Heramba Sankashti Chaturthi 2023) के नाम से जाना जाता है। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 2 सितंबर की रात 08:49 से होगी और समाप्ति 3 सितंबर को की शाम 06:24 पर होगी। संकष्टी के दिन चन्द्रोदय समय रात 08:57 का है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited