Weekly Horoscope, 11-17 September 2023: मेष, वृश्चिक, कर्क, सिंह समेत इन राशियों को इस हफ्ते मिलेगा सबकुछ!

Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 11-17 September 2023: नया सप्ताह आई टी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए खास रहेगा। वहीं मेष, वृश्चिक, कर्क और सिंह राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल यहां।

weekly horoscope

Weekly Horoscope, 11-17 September 2023: सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल यहां देखें

Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 11-17 September: यह सप्ताह आई टी और बैंकिंग सेवा वालों के लिए बेहतर परिणाम प्रदान करने वाला है। मेष और वृश्चिक राशि के जातक सफलता की प्राप्ति तो करेंगे ही बल्कि आय प्राप्ति के नए स्रोत भी तलाश करेंगे। कर्क राशि के राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग अति लाभान्वित होंगे वहीं इनको अपने धन के व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। सिंह राशि के छात्र सफल रहेंगे। कुम्भ और मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आइए जानते हैं इस वीक का सभी राशियों का राशिफल...

मेष

आई टी और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने सर्विस में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। प्रेम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा। स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। लाल रंग शुभ है।

वृष

छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नई योजना पर कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। मित्रों संग घूमने का समय है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में छोटी छोटी बातों पे बहस नहीं करते। लव लाइफ में दूरियां आ सकता है। बी टेक और मीडिया के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। इस वीक धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला रंग शुभ है।

मिथुन

विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा व ध्यान करते रहें। प्रशासनिक सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों का समय बहुत सफल रहेगा।

कर्क

छात्रों के लिए प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करने का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीति करने वाले जातकों के लिए समय भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। लव लाइफ सफल रहेगी। हेल्थ में दिक्कत रहेगी। लाल रंग शुभ है।

सिंह

यह प्रगति का समय है। आई टी और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। गो माता को गुड़ खिलाएं। शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे।

कन्या

संघर्ष के बाद ही अपना काम पूर्ण कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। जीवन साथी द्वारा दिया गिफ्ट आपको प्यार से भर देगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। रुके मामले हल होंगे। आपके मित्रों के प्रयास से बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।

तुला

मीडिया और मनोरंजन फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपनी मेहनत से सफल रहेंगे। फ़िल्म और टी वी फील्ड के लोग सफलता का आनंद उठाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से लाभ होगा। किसी विवाद के समाप्त होने से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

संतान के विवाह के रिश्ते आएंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। नारंगी आपका शुभ रंग है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विहंगों को दाना पानी दें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

धनु

कुछ सरकारी कार्यों के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बहते जल में गुड़ व उड़द प्रवाहित करें। लाल रंग शुभ है। मधुमेह से परेशानी हो सकती है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। व्यवसाय में कुछ अति महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

मकर

विवादों से बचने का समय है। बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा। असत्य मत बोलें। कत्थई रंग शुभ है। ज्यादा परिश्रम आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करें। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

कुंभ

छात्र सफल रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और आई टी फील्ड से सम्बद्ध जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में अधिक परिश्रम करना होगा। प्यार में विवाद हो सकता है। आसमानी आपका शुभ रंग है।

मीन

आई टी और मैनेजमेंट के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे व सावधानी बरतें। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited