Weekly Horoscope, 19-25 June 2023: कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 19-25 June 2023: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Ashadha Gupt Navratri 2023) और बुध के अस्त होने के साथ शुरू हो रहा है जून महीने का नया सप्ताह। मेष राशि, वृषभ राशि और कर्क राशि वालों को करियर में मिलेगा फायदा। जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल यहां।

weekly rashifal

Weekly Horoscope 19 June To 25 June 2023: साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 19-25 June 2023: नए सप्ताह की शुरुआत बुध के अस्त (Budh Ast 2023) होने के साथ हो रही है। 19 जून को बुध वृषभ राशि में अस्त हो रहे हैं। वहीं 24 जून में ये मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वहीं 19 जून से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) की शुरुआत भी हो जाएगी। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार ये हफ्ता कई राशियों की जिंदगी बदलने वाला साबित होगा। मेष राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के आसार रहेंगे। वृषभ राशि वालों को भी सुखद परिणामों की प्राप्त होगी। अब जानिए इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल यहां।

Aries Weekly Horoscope (मेष साप्ताहिक राशिफल)

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

Taurus Weekly Horoscope (वृषभ साप्ताहिक राशिफल)

इस सप्ताह का चन्द्रमा बुधवार के बाद कर्क में रहेंगे। यह गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से द्वितीय गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। बुधवार को मूंग व उड़द का दान करें।

Gemini Weekly Horoscope (मिथुन साप्ताहिक राशिफल)

आपके लिए यह सप्ताह धन व ऐश्वर्य देने वाला है। मंगलवार बाद इस राशि का सूर्य व चन्द्र गोचर शुभ फलदायी है। गुरुवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

Cancer Weekly Horoscope (कर्क साप्ताहिक राशिफल)

इस वीक गुरुवार के बाद जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व मित्र गुरु के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Leo Weekly Horoscope (सिंह साप्ताहिक राशिफल)

इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। दान पुण्य करते रहें।सूर्य उपासना अवश्य करें।

Virgo Weekly Horoscope (कन्या साप्ताहिक राशिफल)

राजनीतिज्ञों के लिए बहुत बेहतर सप्ताह रहेगा। माता दुर्गा व शिव जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। माता की एक या 09 परिक्रमा करें। रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। कोई प्रिय मित्र मिल सकता है। शनिवार को तिल का दान करें।

Libra Weekly Horoscope (तुला साप्ताहिक राशिफल)

इस सप्ताह बुधवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। सूर्य व चन्द्र मंगलवार के बाद जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य व बुध पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

Scorpio Weekly Horoscope (वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल)

मंगल व सूर्य अनुकूल हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें। किसी एक अन्न का नियमित दान करते रहें।

Sagittarius Weekly Horoscope (वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल)

इस वीक मंगलवार के बाद चन्द्रमा अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। बुधवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ का संयोग है। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को मूंग व गुड़ का दान करें।

Capricorn Weekly Horoscope (मकर साप्ताहिक राशिफल)

गुरु चतुर्थ बहुत शुभ हैं। शनि इसी राशि से द्वितीय हैं। सूर्य खष्ठम गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार व बुधवार को तिल, काले वस्त्र व तिल का दान करें।

Aquarius Weekly Horoscope (कुंभ साप्ताहिक राशिफल)

शनि अब इसी राशि में है। गुरु तृतीय गोचर में हैं। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। पंचम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक व हरा चारा खिलाते रहें।

Pisces Weekly Horoscope (मीन साप्ताहिक राशिफल)

चतुर्थ सूर्य व गुरु अब इसी राशि से द्वितीय है। इस सप्ताह संतान को जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। द्वादश शनि बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शुक्रवार को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु भगवान जी मंदिर में उनकी 04 परिक्रमा करें व सात अन्न का दान करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited