Weekly Rashifal 21 July To 27 July 2024: सावन महीने का पहला सप्ताह होगा चार राशि वालों के लिए खास, बिजनेस में मिलेगी सफलता

Weekly Rashifal 21 July To 27 July 2024: सावन महीने के पहले सप्ताह में मेष राशि के जातक को नई बिजनेस डील मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को संतान की ओर से खुशी मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों के लिए आने वाला सप्ताह।

Weekly Rashifal
Weekly Rashifal 21 July To 27 July 2024: सावन मास की शुरुआत हो गई है। सावन का पहला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। इस सप्ताह में वृष राशि के जातक का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। वहीं मिथुन राशि वालों के जीवन में धन का आगमन हो सकता है। सिंह राशि वालों को मधुर वाणी का लाभ मिलेगा। मीन राशि के जातक की यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष
कई रुके कार्य पूर्ण होने की संभावना रहेगी। किसी वृश्चिक राशि के व्यक्ति से नयी बिज़नेस डील की उम्मीद कीजिये। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। छात्रों से अधिक परिश्रम की आशा है। स्वच्छ सफेद रंग और लाल रंग धारण करें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
वृष
इस राशि का स्वामी शुक्र इस सप्ताह धन वर्षा करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी नए कार्य की शुरुवात होगी। नीला वस्त्र धारण करें व सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। पिता की सहायता से कोई सरकारी कार्य जो क़ि बहुत दिनों से लंबित था,उसके पूर्ण होने की संभावना रहेगी। विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
End Of Feed