Weekly Horoscope, 28 Aug To 3 Sep 2023: मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का इस हफ्ते का राशिफल यहां देखें
Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 28 August to 3 September 2023: यहां जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope 28 August 2023 To 3 September 2023 In Hindi
Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 28 August to 3 September 2023: अगस्त का आखिरी सप्ताह काफी खास होने वाला है। इस दौरान प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat), कजरी तीज (Kajri teej 2023) और रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2023) जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे। हालांकि किसी बड़े ग्रह का राशि परिवर्तन इस दौरान नहीं होगा। ज्योतिष अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए 28 अगस्त से 3 सितंबर तक का समय कैसा रहेगा।
Saptahik Rashifal 28 August To 3 September 2023 In Hindi
मेष- रविवार तथा मंगलवार को आपके व्यावसायिक कार्यों को विस्तार मिलेगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। रविवार को गेहूं का दान करें। मंगलवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
वृषभ- छात्र सफल रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस वीक जॉब सम्बन्धी कोई बड़ा निर्णय लेंगे। इस सप्ताह आपके व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। हरा रंग शुभ है।
मिथुन- इस वीक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यह सप्ताह आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करने वाला है। सप्ताह के प्रथम दो दिन से ही जॉब में सफलता प्रारम्भ हो जाएगी। सफेद रंग शुभ है। योग व ध्यान करते रहें। गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं।
कर्क-यह सप्ताह व्यवसाय में सफलता का है। छात्रों के लिए बहुत ही शुभ समय है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। सिंह राशि का व्यक्ति जॉब के लिए आपकी मदद करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करे।
सिंह-आशा ही जीवन है। यह सप्ताह आत्मबल को बढ़ाते हुए अपने स्वप्नों को विस्तार देने का है। जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा। पीला रंग शुभ है। यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। सूर्य उपासना करते रहें। रविवार व मंगलवार को गेहूं का दान करें।
कन्या- इस सप्ताह व्यवसाय सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। किसी मेष व मीन राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करते रहें। जॉब को लेकर प्रगति के मार्ग खुले रहेंगे।
तुला- यह सप्ताह छात्रों के लिए सफलता प्राप्ति का है। करियर के प्रगति में सफलता मिलेगी। पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने मिशन पर कार्य करना चाहिए। व्यवसाय में रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक- व्यवसाय में कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। जॉब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में भी सफलता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह मंगल व गुरु आपका आत्मबल बढ़ाएगा। रविवार को अन्न का दान करें। प्रतिदिन अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
धनु- व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब को लेकर बुधवार तक कोई शुभ समाचार मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें तो बेहतर है। इस सप्ताह रूद्राभिषेक कराएं।
मकर राशि- इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यह वीक जॉब में संघर्ष दिखा रहा है। मंगलवार तक जॉब के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। बुधवार के बाद आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड पढ़ते रहें। शनिवर को काले वस्त्र का दान करें।
कुम्भ-इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बुधवार से शनिवार के मध्य आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। धन प्राप्ति के मार्ग में आने से सभी बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन भोजन दें। धन की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
मीन- इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे। मंगलवार के बाद जॉब में प्रगति है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल व शनिवर को तिल का दान करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रतिदिन श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

Ramadan 2025 Moon Sighting In India: सऊदी अरब में 1 मार्च से शुरू होगा पाक महीना रमजान, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा

Surya Grahan 2025: आज सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लग रहा है क्या, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Braj holi 2025 Schedule: जान लें मथुरा-वृंदावन और बरसाना की लठमार होली की तारीख

Ramadan 2025 First Roza Date: 1 या फिर 2 मार्च? भारत में कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Ramadan Eid 2025 Date: रमजान महीने की ईद कब मनाई जाएगी, नोट कर लें ईद-उल-फितर की सही तारीख
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited