Weekly Rashifal 4 August To 10 August 2024: आने वाला सप्ताह होगा इन राशि वालों के लिए खास, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Weekly Rashifal 4 August To 10 August 2024: अगस्त का दूसरा सप्ताह मेष राशि के लिए खास रहेगा। मेष राशि वालों को काम में तरक्की मिलेगी। कर्क राशि वालों को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। आइए जानें कैसा रहेगा सारी राशियों का हाल।

Weekly Rashifal
Weekly Rashifal 4 August To 10 August 2024: आने वाला सप्ताह वृष राशि के जातक के लिए बिजनेस वालों के लिए खास रहेगा। कन्या राशि वालों को धन का आगमन हो सकता है। इस सप्ताह में तुला राशि वालों को केतु आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। मकर राशि को मंगल स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। कुंभ राशि के जातक सूर्य के कर्क गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। आने वाला सप्ताह मीन राशि वालों के लिए अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचना होगा। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों के लिए पूरा सप्ताह।
मेष
इस सप्ताह के आरम्भ में चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का कन्या राशि में गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
वृष
इस सप्ताह शनि का कुम्भ गोचर शुभ है। व्यवसाय में मंगलवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है।हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। अन्न वस्त्र का दान करते रहें।
End Of Feed