Weekly Horoscope 8 Sept To 14 Sept 2024: इस सप्ताह में इन चार राशि वालों को रहना होगा सावधान, धन को लेकर हो सकते हैं परेशान

Weekly Horoscope 8 Sept To 14 Sept 2024: आने वाले सप्ताह में मेष राशि के जातक को विवादों से बचना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक के पास धन आगमन की संभावना रहेगी। आइए जानते हैं सारी राशियों के लिए कैसे रहेगा ये सप्ताह। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope in Hindi)।

Weekly Rashifal

Weekly Rashifal

Weekly Horoscope 8 September To 14 September 2024: यह सप्ताह आई टी और बैंकिंग सेवा वालों के लिए बेहतर परिणाम प्रदान करने वाला है। मेष और वृश्चिक राशि के जातक सफलता की प्राप्ति तो करेंगे ही बल्कि आय प्राप्ति के नए स्रोत भी तलाश करेंगे। कर्क राशि के राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग अति लाभान्वित होंगे वहीं इनको अपने धन के व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। सिंह राशि के छात्र सफल रहेंगे। कुम्भ और मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आइए जानते हैं इस वीक का सभी राशियों का राशिफल (Weekly Horoscope)।

Weekly Horoscope 8 September To 14 September 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल
आई टी और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने सर्विस में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। प्रेम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा। स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। लाल रंग शुभ है।
वृष साप्ताहिक राशिफल
छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नई योजना पर कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। मित्रों संग घूमने का समय है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में छोटी छोटी बातों पे बहस नहीं करते। लव लाइफ में दूरियां आ सकता है। बी टेक और मीडिया के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। इस वीक धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला रंग शुभ है।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा व ध्यान करते रहें। प्रशासनिक सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों का समय बहुत सफल रहेगा।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
छात्रों के लिए प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करने का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीति करने वाले जातकों के लिए समय भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। लव लाइफ सफल रहेगी। हेल्थ में दिक्कत रहेगी। लाल रंग शुभ है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
यह प्रगति का समय है। आई टी और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। गो माता को गुड़ खिलाएं।शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
संघर्ष के बाद ही अपना वर्क पूर्ण कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। जीवन साथी द्वारा दिया गिफ्ट आपको प्यार से भर देगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। रुके मामले हल होंगे। आपके मित्रों के प्रयास से बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।
तुला साप्ताहिक राशिफल
मीडिया और मनोरंजन फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपनी मेहनत से सफल रहेंगे। फ़िल्म और टी वी फील्ड के लोग सफलता का आनंद उठाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से लाभ होगा। किसी विवाद के समाप्त होने से प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
संतान के विवाह के रिश्ते आएंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। नारंगी आपका शुभ रंग है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विहंगों को दाना पानी दें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
धनु साप्ताहिक राशिफल
कुछ सरकारी कार्यों के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बहते जल में गुड़ व उड़द प्रवाहित करें। लाल रंग शुभ है। मधुमेह से परेशानी हो सकती है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। व्यवसाय में कुछ अति महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
मकर साप्ताहिक राशिफल
विवादों से बचने का समय है । बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा। असत्य मत बोलें। कत्थई रंग शुभ है। ज्यादा परिश्रम आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करें। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
छात्र सफल रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी । पत्रकारिता और आई टी फील्ड से सम्बद्ध जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में अधिक परिश्रम करना होगा। प्यार में विवाद हो सकता है। आसमानी आपका शुभ रंग है।
मीन साप्ताहिक राशिफल
आई टी और मैनेजमेंट के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे व सावधानी बरतें। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited