Weekly Rashifal 8 To 14 July 2024: इस सप्ताह ये तीन राशि वाले रहें सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान, रिश्तेदारों से मिलेगा धोखा, जानिए सारी राशियों के लिए कैसे रहेगा पूरा हफ्ता

Weekly Rashifal 8 To 14 July 2024: साप्ताहिक राशिफल अनुसार ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा तो कुछ को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

weekly rashifal

Weekly Rashifal 8 To 14 July 2024

Weekly Rashifal 8 To 14 July 2024: ये सप्ताह जहां कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहेगा तो कुछ के जीवन में परेशानियां लेकर आएगा। मेष राशि वालों के इस हफ्ते रूके हुए कार्य बनेंगे। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। तो वहीं वृषभ राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। जबकि मिथुन राशि वालों को इस हफ्ते स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में संघर्ष करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा।
मेष- इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर शुभ है। जॉब में पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। सिंह व तुला राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।शनिवार को सवा किलो उड़द व तिल का दान करें।
वृष-इस सप्ताह शनि का कुम्भ गोचर शुभ है। व्यवसाय में गुरुवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। तिल का दान करते रहें।
मिथुन-गुरुवार के बाद चन्द्रमा का कन्या राशि मे गोचर शुभ है। यह समय व्यवसाय में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। नेत्र रोग से समस्या हो सकती है। लाल व हरा रंग शुभ है। सोनवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
कर्क-इस वीक राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मेष व वृश्चिक राशि के आफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।
सिंह-सूर्य व मंगल गोचर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। शनि का सप्तम गोचर पॉलिटिक्स, प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन सुंदरकांड बहुत ही पुण्यदायी है।
कन्या- इस सप्ताह शनि खष्ठम हैं। बुध व मंगल गोचर लाभदायक है। जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। बुधवार को नीले वस्त्र व तिल का दान करें।
तुला-इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि से द्वादश व शनि का पंचम गोचर शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। चन्द्र व राशि स्वामी शुक्र गोचर शुक्रवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा।बैगनी व हरा रंग शुभ है।
वृश्चिक-इस वीक के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से नवम है। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार के बाद जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल समय है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। मूंग व गुड़ का दान करें।
धनु- इस सप्ताह चन्द्रमा व गुरु जाँब में प्रगति देगा। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में मेष व मकर राशि से लाभ है। शनि गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व हरा रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।
मकर- शनि का इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का भी इसी राशि से सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। मंगल व चन्द्रमा दाम्पत्य जीवन में तनाव दे सकता है।
कुम्भ- गुरुवार के बाद चन्द्रमा गोचर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। मन्दिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य के मिथुन गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
मीन- इस सप्ताह जॉब के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। शिक्षा में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited