Weekly Tarot Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह समेत सभी 12 राशियां जानें अपना वीकली टैरो कार्ड राशिफल

Weekly Tarot Card Horoscope 14- 20 August 2023: अधिक मास शिवरात्रि (Adhik Maas Ki Shivratri Kab Hai) से शुरू हो रहा है नया सप्ताह, श्रावण अमावस्या, हरियाली तीज (Hariyali Teej Kab Hai 2023), विनायक चतुर्थी समेत पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Tarot Card Rashifal) यहां।

weekly tarot card reading

Weekly Tarot Card Reading 14 August To 20 August 2023 In Hindi

Weekly Tarot Card Horoscope 14- 20 August 2023: साप्ताहिक टैरो कार्ड राशिफल (Weekly Tarot Card Rashifal) अनुसार नया सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ नया लेकर आया है। इस पूरे हफ्ते कई व्रत-त्योहार भी रहेंगे। 14 अगस्त को सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) और सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat) तो 16 अगस्त को श्रावण अमावस्या (Sawan Amavasya 2023) पड़ेगी। वहीं 19 को हरियाली तीज (Hariyali Teej Kab Hai 2023) तो 20 को विनायक चतुर्थी व्रत (Vinayak Chaturthi 2023) रखा जाएगा। इसी के साथ 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि (Sun Transit In Leo 2023) में तो 18 अगस्त को मंगल का कन्या राशि में गोचर (Mangal Gochar 2023) शुरू होगा। अब जानिए ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले परिवर्तन के लिहाज से सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Weekly Tarot Card Horoscope In Hindi (14- 20 August 2023)

मेष- इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब में आपकी योजना को विस्तार मिलेगा। आप कभी कभी निराश होकर अपना आत्मबल कम कर लेते हैं। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गुड़ का दान करें। शुक्रवार से शनिवार तक धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
वृष- जॉब में अपनी स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस वीक व्यवसाय सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। इस सप्ताह आपके धन आगमन को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार को चावल का दान करें। हरा रंग शुभ है। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय आपके बहुत ही अनुकूल है इसका लाभ उठाएं।
मिथुन- मंगलवार तक स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। यह सप्ताह छात्रों के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। बुधवार से शनिवार तक का समय धन प्राप्ति व धन के निवेश का उचित समय है।
कर्क- यह सप्ताह छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में गुरुवार तक का समय धन की प्राप्ति का समय है। वाहन क्रय कर सकते हैं। मित्र आपकी मदद करेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए मंगलवार व शनिवार को हनुमानबाहुक का पाठ करे व अन्न का दान करें।
सिंह- सूर्य इस समय इसी राशि में हैं। जॉब में सफलता है। बुधवार के बाद जॉब में उन्नति होगी। व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा। लाल रंग शुभ है।यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। सूर्य उपासना करते रहें। प्रतिदिन श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
कन्या- मंगलवार से शुक्रवार तक आप अपने आत्मबल से कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन रोटी व गुड़ खिलाएं। यह सप्ताह छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। व्यवसाय में उन्नति के लिए श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।
तुला- गुरुवार तक का समय व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। मंगलवार को धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुक्रवार व शनिवार को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
वृश्चिक- बुधवार तक व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। शुक्रवार तक जॉब में उन्नति या सुखद नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह स्वास्थ्य सुख में भी सफलता है। लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं का दान करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु- सप्ताह के प्रथम दो दिन किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। जॉब में पद परिवर्तन संभावित है। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। रुके धन का आगमन खुश करेगा। योग व ध्यान करते रहें। छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मकर- राजनीति में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह छात्रों को सफलता मिलेगी। यह वीक व्यवसाय में संघर्ष दिखा रहा है। प्रथम दो दिन तक स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहें। व्यवसाय को लेकर आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक पढ़ते रहें। शनिवार की तिल का का दान करें।
कुम्भ- इस सप्ताह बिजनेस में सफलता मिलेगी। आपकी ठप पड़ी योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। मंगलवार के बाद छात्रों के सफलता के मार्ग में आने से बहुत सी बाधाएं दूर होंगी। सफेद रंग शुभ है। मंगलवार व रविवार को गेहूं का दान करें। बड़ों का आशीर्वाद लेते रहें। गुरुवार को अन्न दान करें।
मीन- इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय व जॉब में उन्नति होगी। बुधवार के बाद राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह गुरुवार से शनिवार तक का समय धन के निवेश का है। अन्न दान करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited