होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

Kalki Dham Temple: कल्कि धाम कहां हैं? जानें भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का जन्म कब और कहां होगा

Kalki Dham Location, Kalki Dham Kaha Hai: आज संभल के ऐचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करने जा रहे हैं। इस मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है। जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम (acharya pramod krishnam) हैं। यहां आप जानेंगे कौन हैं भगवान कल्कि और कब होगा इनका जन्म।

kalki avtarkalki avtarkalki avtar

Who Is Kalki Avatar

Kalki Avatar In Hindi: धर्म ग्रंथों अनुसार जब-जब दुनिया में अधर्म बढ़ा है तब-तब भगवान विष्णु ने धर्म की पुन: स्थापना के लिए धरती पर जन्म लिया है। शास्त्रों में भगवान विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन किया गया है। जिनमें से श्री हरि के 23 अवतार पृथ्वी पर अवतरित हो चुके हैं। अब 24वें अवतार की बारी है। जो ‘कल्कि अवतार’ के रूप में अवतरित होगा। बताया जाता है कि ये भगवान विष्णु के मुख्य 10 अवतारों में से एक होगा। पुराणों अनुसार ये अवतार कलयुग के अंत में अवतरित होगा। जानिए कल्कि अवतार के बारे में जरूरी जानकारी।

कब होगा कल्कि अवतार (Kalki Avatar Birth Date)

धर्म ग्रंथों अनुसार श्री कृष्ण के धरती से जाते ही कलयुग का प्रारंभ हो गया था। बता दें पुराणों में कलयुग 4 लाख 32 हजार साल का बताया गया है। अभी कलियुग के 5126 वर्ष बीत चुके हैं। श्रीमद्भागवत पुराण के 12वें स्कंद के 24वें श्लोक के अनुसार जब गुरु, सूर्य और चंद्रमा का एक साथ पुष्य नक्षत्र में प्रवेश होगा तब धरती पर भगवान कल्कि जन्म लेंगे। श्रीहरि के इस दसवें अवतार की जन्म तिथि सावन महीने के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि होगी।

End Of Feed