India Medal Tally: एशियन गेम्स में भारत के 100 पदक पूरे, जानें किसने क्या जीता कौन सा मेडल

India Medal Tally in Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत ने 10 मेडल पूरे कर लिए हैं। शनिवार की सुबह 3 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल करने के साथ ही भारत ने अंक तालिका में सेंचुरी लगा दी। अंक तालिका में भारत 25 स्वर्ण पदक, 35 रजत पदक और 40 कांस्य पदक के साथ चौथे पायदान पर है।

Asian Games 2023 India Medal Tally

एशियाई खेलों में भारत ने पूरे किए 100 मेडल।

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत के 100 मेडल पूरे हो गए। सात अक्टूबर (शनिवार) को भारत ने सुबह-सुबह 3 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए। भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एशियाई खेलों में महिलाओं के कंपाउंड वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय तीरंदाज अदिति स्वामी ने एशियाई खेलों की महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारत के ओजस देवताले ने एशियाई खेलों की पुरूष कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, अभिषेक वर्मा को रजत पदक मिला। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत का सौवां पदक पूरा हुआ।

भारत की पदक तालिका (India Medal Tally)

स्वर्ण पदक (Gold) - 25
रजत पदक (Silver) - 35
कांस्य पदक (Bronze) - 40
कुल (Total) - 100

ज्योति को स्वर्ण, अदिति को कांस्य, तीरंदाजों के रिकॉर्ड नौ पदक

भारत की अनुभवी कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई जबकि अदिति स्वामी को कांस्य पदक मिला और इसके साथ ही भारतीय तीरंदाजों ने इन एशियाई खेलों में रिकॉर्ड नौ पदक अपनी झोली में डाल लिये। मौजूदा विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी ने कांस्य पदक के एकतरफा प्लेआफ मुकाबले में इंडोनेशिया की रातिह जिलिजाती एफ को हराया। बर्लिन में दो महीने पहले विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली 17 वर्ष की अदिति ने 146 . 140 से जीत दर्ज की। बाद में ज्योति ने दक्षिण कोरिया की सो चाएवोन को 149 . 145 से हराकर तीसरा स्वर्ण जीता। वह मिश्रित युगल और महिला टीम वर्ग का स्वर्ण जीत चुकी है। ज्योति ने कहा, 'मेरे पास शब्द नहीं है। इतने जज्बात उमड़ रहे हैं । मुझे सोचने के लिये समय लगेगा।'

एशियाई खेलों में 13वें दिन की पदक तालिका

एशियाई खेलों में शुक्रवार को 13वें दिन के बाद शीर्ष 10 देशों की पदक तालिका में स्थिति इस प्रकार रही।
(देश, स्वर्ण, रजत, कांस्य, कुल पदक)
1. चीन 187, 104, 62, 353
2.जापान 46, 57, 62, 165
3. दक्षिण कोरिया 36, 49, 84, 169
4. भारत 22, 34, 39, 95
5.उज्बेकिस्तान 20, 18, 26, 64
6. चीनी ताइपे 17, 16, 25, 58
7. उत्तर कोरिया 11, 17, 10, 38
8. थाईलैंड 10, 14, 30, 54
9. बहरीन 10, 3, 5, 18
10. कजाखस्तान 9, 18, 41, 68

एशियाई खेलों में 14वें दिन भारत का कार्यक्रम

शनिवार सात अक्टूबर को एशियाई खेलों में भारत का कार्यक्रम इस प्रकार हैं।

तीरंदाजी

सुबह 6:10 बजे: कंपाउंड महिला कांस्य पदक मैच में अदिति स्वामी बनाम रतिह फदली (इंडोनेशिया)।
सुबह 6:30 बजे: कंपाउंड महिला स्वर्ण पदक मैच में ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम सो चैवोन (दक्षिण कोरिया)।
सुबह 7:10 बजे: कंपाउंड पुरुष स्वर्ण पदक मैच में अभिषेक वर्मा बनाम ओजस देवताले।

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग

सुबह 6:30 बजे: शिवानी चरक और सानिया शेख महिला बोल्डर एवं लीड सेमीफाइनल।

जू-जित्सु

सुबह 6:30 बजे से:
पुरुषों के 85 किग्रा अंतिम 32 चरण के मैच में उमा रेड्डी और अमरजीत सिंह
महिलाओं के 63 किग्रा अंतिम मैच में किरण कुमारी।

केनोए स्लालोम

सुबह 6:55 शुभम केवट और हितेश केवट पुरुष कायाक सेमीफइनल।

कबड्डी

सुबह 7 बजे: महिला फाइनल में भारत बनाम चीनी ताइपे।
12:30: पुरुष फाइनल में भारत बनाम ईरान।

कुश्ती

सुबह 7:30 बजे से: पुरुष फ्रीस्टाइल में यश (74 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा), विक्की (97 किग्रा), सुमित (125 किग्रा)।

क्रिकेट

सुबह 11:30 : पुरुष फाइनल में भारत बनाम अफगानिस्तान।

शतरंज

दोपहर 12:30 बजे: पुरुष और महिला टीम के नौवें दौर का मैच।

हॉकी

दोपहर 1:30 बजे: भारत बनाम जापान, कांस्य पदक मैच।

बैडमिंटन

दोपहर लगभग 1:30 बजे: पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम चोई सोलग्यू और किम वोन्हो (दक्षिण कोरिया)।

वॉलीबॉल

सुबह 8:00 बजे: महिलाओं के नौवें स्थान का प्ले ऑफ: भारत बनाम हांगकांग।

सॉफ्ट टेनिस

सुबह 7:30 : राग श्री मनोगारबाबू कुलंदावेलु महिला एकल क्वार्टर फाइनल।
अंकित पटेल पुरुष एकल के दूसरे चरण में।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | स्पोर्ट्स (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited