Asian Games 2023: म्यांमार के खिलाफ ड्रॉ खेलकर भी भारत ने की नॉकआउट में की एंट्री

भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियाई खेलों के नॉकआउट राउंड में म्यामांर के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बावजूद प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम की राउंड-16 में सऊदी अरब से भिड़ंत होगी।

Indian Football Team

भारतीय फुटबॉल टीम

तस्वीर साभार : भाषा

हांगझोउ: करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के गोल की मदद से भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने रविवार को म्यांमार से 1-1 से ड्रा खेलकर एशियाई खेलों के राउंड 16 में प्रवेश किया। अब प्री क्वार्टरफाइनल में भारत का सामना सऊदी अरब से होगा। छेत्री ने 23वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट पर गोल किया। म्यांमार के खिलाड़ी हेन जेयार लिन ने बॉक्स के अंदर रहीम अली को गिरा दिया जिससे भारत को पेनल्टी मिली।

लिन को इस ‘टैकल’ के लिए पीला कार्ड दिखाया गया और छेत्री ने इसे गोल में पहुंचाने में कोई चूक नहीं की। छेत्री ने दो दिन पहले दूसरे ग्रुप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी पेनल्टी स्पॉट से ही गोल दागा था। पर म्यांमार ने जवाबी हमला किया और 74वें मिनट में गोल करके बराबरी हासिल की।

गोल अंतर के आधार पर भारत ने मारी बाजी

दोनों टीमों के समान अंक थे लेकिन ग्रुप ए से भारत ने दूसरे स्थान पर रहकर अगले दौर में प्रवेश किया क्योंकि छेत्री की अगुआई वाली टीम ने टूर्नामेंट में म्यांमा से अधिक गोल दागे हैं। भारतीय टीम का यह अच्छा प्रदर्शन रहा जिसे चीन से शुरुआती मैच में 1-5 से हार मिली थी। फिर उसने बांग्लादेश पर 1-0 से जीत हासिल की। चीन पूल में शीर्ष पर रहा।

छेत्री फिर रहे भारत के हीरो

भारत ने शुरु से ही जज्बा दिखाया लेकिन फिर खिलाड़ी जूझते नजर आये। हालांकि छेत्री के गोल की बदौलत टीम ने बढ़त बनायी। पर भारत ग्रुप चरण का अंत जीत से नहीं कर सका। दोनों टीमें इस साल इम्फाल में एक दूसरे से भिड़ी थीं जिसमें भारत ने म्यामांर को 1-0 से हराया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | स्पोर्ट्स (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited