बड़ी खबरः कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी छोड़ सकता है ऑस्ट्रेलिया, जानिए वजह

Australia might withdraw as Host of 2025 CWG: साल 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से ऑस्ट्रेलिया हट सकता है और उसके खेल अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय महासंघ को अन्य देशों की दावेदारी पर विचार करने के लिए कह दिया है। राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी क्रेग फिलिप्स ने गोल्ड कोस्ट के मेजबानी से हटने के बाद सोमवार को यह टिप्पणी की।

ऑस्ट्रेलिया कॉमवेल्थ गेम्स की मेजबानी छोड़ सकता है (AP File)

ऑस्ट्रेलिया 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से हट सकता है और उसके खेल अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय महासंघ को अन्य देशों की दावेदारी पर विचार करने के लिए कह दिया है।
राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी क्रेग फिलिप्स ने गोल्ड कोस्ट के मेजबानी से हटने के बाद सोमवार को यह टिप्पणी की। इससे पहले जुलाई में विक्टोरिया प्रांत मेजबानी से हट गया था।
फिलिप्स ने कहा कि आस्ट्रेलिया अभी मेजबानी से पूरी तरह नहीं हटा है लेकिन राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को अन्य विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।
End Of Feed