एडेन मार्करम ने जड़ा विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक, तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने विश्व कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। मार्करम 106 रन बनाकर आउट हुए।

एडेन मार्करम
Fastest Century of ODI World Cup history: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने विश्व कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ नई दिल्ली में खेले गए मुकाबले में अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर इतिहास रच दिया। मार्करम ने 49 गेंद में शतक जड़ दिया और विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। केविन ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2011 के विश्व कप के दौरान बेंगलुरू में 50 गेंद में आतिशी शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। ऐसे में मार्करम ने केविन ओ'ब्रायन की उस पारी की चमक एक गेंद के अंतर से फीकी कर दी है।
106 रन बनाकर हुए आउट
विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने के बाद एडेन मार्करम 48वें ओवर की पहली गेंद पर कवर के ऊपर से छक्का जड़ने की कोशिश में मधुशंका की गेंद पर कसुन रंजीथा के हाथों लपके गए। उन्होंने 54 गेंद में 106 रन बनाए। जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मार्करम ने 196.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
पहली बार एक पारी में बने तीन शतक
विश्व कप के इतिहास में एक पारी में पहली बार तीन बल्लेबाज शतक जड़ने में सफल हुए हैं। क्विंटन डिकॉक(100 रन 84 गेंद), रासी वान डर डुसें( 108 रन 100 गेंद) और एडेन मार्करम(106 रन 54 गेंद ) ने मिलकर साझा इतिहास रचा है। इन तीनों की शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया टीम रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

GT vs CSK Pitch Report: गुजरात और चेन्नई के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

PBKS vs DC Match Highlights: समीर रिजवी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई आखिरी मैच में जीत, पंजाब का टॉप पर पहुंचने का सपना टूटा

इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में पहली बार टीम में चुने जाने पर क्या बोले साई सुदर्शन

ENG vs ZIM Highlights: 3 दिन में काम तमाम, इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को पारी और 45 रन से हराया

फजालिका ने निकलकर टीम इंडिया का नेतृत्व करना आसान नहीं, संघर्ष भरा रहा है गिल का सफर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited