Asia Cup Points Table 2023: भारत की बांग्लादेश के खिलाफ सुपर -4 राउंड में हार के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

Asia Cup 2023 Points Table (Asia Cup 2023 अंक तालिका, एशिया कप पॉइंट्स टेबल 2023): एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड में भारत की बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन के करीबी अंतर से हार के बाद जानिए कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल।

Asia Cup 2023 Points Table

एशिया कप 2023 प्वाइंट्स टेबल

Asia Cup 2023 Points Table (Asia Cup 2023 अंक तालिका): एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त को मु्ल्तान में मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले के साथ हो चुका है। विश्व कप 2023 से पहले वनडे फॉर्मेट में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में इस बार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका,बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें भाग ले रही है। नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप में शिरकत कर रही है। भारत सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप के वनडे फॉर्मेट का खिताब अपने नाम कर चुका है। वहीं श्रीलंका की टीम 5 बार वनडे फॉर्मेट में एशियाई चैंपियन बन चुकी है। पाकिस्तान दो बार एशिया कप जीतने में सफल रहा है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान की खिताबी झोली खाली रही है। साल 2018 में वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत एशिया कप चैंपियन बना था।
ग्रुप दौर के मैचों के बाद दोनों ग्रुप की चार टीमें सुपर फोर राउंड में एक दूसरे से भिड़ेंगी। टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल में खिताबी भिड़ंत होगी।

एशिया कप 2023 अंक तालिका: Asia Cup 2023 Points Table after IND vs BAN Super 4 Match

सुपर 4 राउंड प्वाइंट्स टेबल

क्रमांकटीममैचजीतहारटाई/रद्दअंकनेट रन रेट
1भारत32104+1.759
2श्रीलंका32104-0.134
3बांग्लादेश31202-0.469
4पाकिस्तान31202-1.283

ग्रुप ए (पाकिस्तान, भारत, नेपाल)

क्रमांकटीम मैच जीत हार टाई/रद्दअंकनेट रन रेट
1पाकिस्तान21013+4.760
2भारत21013+1.028
3नेपाल20200-3.572

ग्रुप बी ( श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान)

क्रमांकटीममैचजीतहारटाईअंक नेट रन रेट
1श्रीलंका110020.951
2बांग्लादेश211020.373
3अफगानिस्तान10100-1.780

एशिया कप 2018 अंक तालिका: Asia Cup 2018 Points Table

साल 2018 में भारतीय टीम ने ग्रुप दौर में खेले 2 मैच में से दो में जीत हासिल की थी। वहीं पाकिस्तान को 2 मैच में से एक में जीत मिली थी और एक में हार। ग्रुप ए से दोनों टीमों सुपर फोर राउंड में पहुंची थीं। वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मैच जीते थे और ग्रुप दो में पहले पायदान पर रहा था। बांग्लादेश की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी। सुपर फोर राउंड में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश

ग्रुप ए (भारत, पाकिस्तान, हांगकांग)

क्रमांकटीममैचजीतहारटाईअंकनेट रन रेट
1भारत22004+1.474
2पाकिस्तान21113+0.284
3हांगकांग20200-1.748

ग्रुप बी(अफगानिस्तान, श्रीलंका, श्रीलंका)

क्रमांकटीममैचजीतहारटाईअंकनेट रन रेट
1अफगानिस्तान22004+2.270
2बांग्लादेश21102+0.010
3श्रीलंका20200-2.280

सुपर 4 राउंड प्वाइंट्स टेबल

क्रमांकटीममैचजीतहारटाईअंकनेट रन रेट
1भारत320150.863
2बांग्लादेश32104-0.156
3पाकिस्तान31202-0.599
4अफगानिस्तान30211-0.044
भारतीय टीम ने सुपर फोर राउंड में 3 में से दो मैच जीते थे। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला टाई रहा था। बांग्लादेश की टीम ने 3 में से 2 मैच जीते थे। पाकिस्तान 3 मैच में से एक जीत सका था। वहीं अफगानिस्तान की टीम को 2 मैच में हार मिली थी जबकि एक मैच टाई समाप्त हुआ। फाइनल में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत हुई थी। जिसमें टीम इंडिया 7 विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited