DC vs MI Match Toss Update: जानिए किसने जीता टॉस, आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत

DC vs MI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले है। दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियन्स से होगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अबतक अजेय रही है। वहीं मुंबई की टीम संघर्ष कर रही है। इस अहम मुकाबले में जानिए सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

DC vs MI aaj ka Toss kaun Jeeta

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज का टॉस कौन जीता

DC vs MI Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियन्स से हो रही है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन पहली बार दिल्ली में खेलने उतरी है। इससे पहले उसने अपने दो घरेलू मैच विशाखापट्टनम में खेले थे और दोनों में जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अबतक खेले चार मैच में से चार जीत दर्ज करके अंक तालिका में पहले पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ पांच बार की चैंपियन मुंबई हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगातार दूसरे सीजन संघर्ष कर रही है। अबतक खेले 5 मैच में से चार में मुंबई की पलट

दिल्ली कैपिटल्स का कैसा है अरुण जेटली स्टेडियम में रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में दिल्ली और मुंबई का सामना 35 बार हुआ है जिसमें से 16 मैच दिल्ली के और 19 मुंबई के खाते में गए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों की 12 बार भिड़ंत हुई है जिसमें से 7 बार जीत दिल्ली कैपिटल्स के और 5 बार मुंबई इंडियन्स के हाथ लगी है।

डीसी बनाम एमआई टॉस का समय (DC vs MI Toss Time)डीसी बनाम एमआई के बीच आज के मैच का टॉस 7.00 PM बजे होगा।

डीसी बनाम एमआई टॉस की जगह (DC vs MI Toss Venue)

डीसी बनाम एमआई के बीच आज का मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा।

डीसी बनाम एमआई आज का टॉस किसने जीता (DC vs MI Toss Win Today)

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11 (DC vs MI Aaj Ke Match Ki Playing XI)

जैक फ्रेजर-मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, रियान रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट,जसप्रीत बुमराह।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited