क्या IPL 2024 के बाद संन्यास ले लेंगे एमएस धोनी? दीपक चाहर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Will MS Dhoni retire after IPL 2024: भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ी दीपक चाहर ने महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। चाहर के मुताबिक धोनी 2-3 साल और खेल सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- Twitter)

Will MS Dhoni retire after IPL 2024: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। चाहर ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के दो-तीन सीजन और खेल सकते हैं। पिछले साल जब सीएसके चैंपियन बनी थी तो धोनी ने पुष्टि की थी कि वह आईपीएल 2024 खेलने के लिए लौटेंगे, जिससे चेन्नई के प्रशंसकों में खुशी का माहौल था।
संबंधित खबरें
चाहर ने कहा कि धोनी को करियर के इस पड़ाव पर चेन्नई सेट-अप में अतिरिक्त जिम्मेदारी लेना बंद कर देना चाहिए और अपने खेल का आनंद लेना चाहिए।जब धोनी से पहली बार आईपीएल 2020 के अंत में टूर्नामेंट से संन्यास लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से नहीं'। भारत के पूर्व कप्तान ने उस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन वह चेन्नई का नेतृत्व करने के लिए खुद को फिट रखने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें

धोनी मेरे बड़े भाई जैसे- चाहर

संबंधित खबरें
End Of Feed