IPL 2023: इन 5 धुरंधर खिलाड़ियों को खुद से अलग कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स टीम

Delhi Capitals Release list, IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए होने वाली खिलाड़ियोंं की नीलामी से पहले 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी टीमों को उन खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होगी जिनको वो रिलीज करना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी किन पांच खिलाड़ियों को खुद से अलग कर सकती है।

शार्दुल ठाकुर

दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखने की इंडियन प्रीमियर लीग की 15 नवंबर की समय सीमा से पहले शारदुल ठाकुर, श्रीकर भरत और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट सहित पांच खिलाड़ियों को रिलीज (टीम से हटाने) करने की तैयारी में है। मनदीप सिंह और आंध्र के सलामी बल्लेबाज अश्विन हेब्बार को भी दिल्ली की टीम छोड सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स ने ठाकुर को नीलामी में 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने 2022 सत्र में 14 मैच में पांच विकेट चटकाए लेकिन इस दौरान लगभग 10 रन प्रति ओवर की रन रेट से रन दिए। ठाकुर बल्ले के साथ 10.81 की औसत और 137.93 के स्ट्राइक रेट से 120 रन ही बना पाए। दिल्ली कैपिटल्स चाहती थी कि ठाकुर की किसी अन्य टीम के साथ अदला-बदली की जाए लेकिन बात नहीं बनी। ठाकुर की भारी भरकम कीमत को देखते हुए फ्रेंचाइजी दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले उन्हें रिलीज करने की तैयारी में है।
आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘शारदुल एक शीर्ष ऑलराउंडर है लेकिन उसकी कीमत एक मुद्दा है। हेब्बार, मनदीप, सीफर्ट और भरत को भी रिलीज किया जा सकता है।’’ न्यूजीलैंड के बल्लेबाज सीफर्ट के पास नीलामी में उतरने का विकल्प होगा। वह इस साल दिल्ली की ओर से आईपीएल में सिर्फ दो मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 24 रन बनाए थे।
End Of Feed