Alex Hales Retirement: टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के छक्के छुड़ाने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास
टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के छक्के छुड़ाने वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स से अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। जानिए कैसा रहा उनका करियर?

एलेक्स हेल्स (साभार ECB)
- एलेक्स हेल्स ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
- टी20 विश्व कप 2022 का खिताब जीतने वाली टीम के थे सदस्य
- सेमीफाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ खेली थी आतिशी पारी
लंदन: इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की। हेल्स ने अगस्त 2011 में मैनचेस्टर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 11 टेस्ट, 70 एक दिवसीय और 75 टी20 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया।
टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में छुड़ाए टीम इंडिया के छक्के
अंतरराष्ट्रीय मंच पर हेल्स की आखिरी प्रभावशाली पारी भी भारत के खिलाफ थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में 47 गेंदों में 86 रन (चार चौके और सात छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हेल्स और जोस बटलर (नाबाद 80) ने एडिलेड में 169 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड को 10 विकेट से जीत दिलाई थी।
विश्व कप फाइनल के बाद नहीं खेला कोई मैच
हेल्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा,'मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। तीनों प्रारूपों में 156 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने जीवन भर के लिए कुछ यादें और कुछ दोस्त बनाये है। मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का सही समय है।' हेल्स ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी मैच 2022 के टी20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला था। उन्होंने कहा,'इंग्लैंड की जर्सी में कुछ ऊंचाइयों के साथ नाकामियों को भी अनुभव किया है। इस एक अविश्वसनीय यात्रा के दौरान मुझे बहुत संतुष्टि महसूस हो रही है कि इंग्लैंड के लिए मेरा आखिरी मैच विश्व कप फाइनल जीतना था।'
2019 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं थे हेल्स
हेल्स 2019 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे। ड्रग सेवन से जुड़े मामले में उन्हें 21 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया था और तत्कालीन कप्तान इयोन मोर्गन ने इसे ‘पूरी तरह से भरोसा तोड़ने वाला करार दिया था। हेल्स ने हालांकि सफेद गेंद (सीमित ओवरों की क्रिकेट) में इंग्लैंड की टीम को फिर से शीर्ष पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी 92 गेंद की 147 रन की पारी के दम टीम ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बनाये थे। यह एकदिवसीय क्रिकेट का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
ऐसा रहा एलेक्स हेल्स का करियर
उन्होंने 70 एकदिवसीय में छह शतक और 14 अर्धशतकों की मदद से 37.79 की औसत के साथ 2419 रन बनाये है। इस आक्रामक बल्लेबाज से 75 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.95 कर औसत से 2074 रन बनाये। इस प्रारूप में उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक लगाया। वह 11 टेस्ट में पांच अर्धशतक की मदद से महज 573 (27.28 की औसत के साथ) रन ही बना सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

INDM vs AUSM Highlights: ऑस्ट्रेलिया को 94 रन से हराकर फाइनल में सचिन की इंडिया मास्टर्स

WPL में खत्म हुआ गुजरात का सफर, मुंबई और दिल्ली के बीच होगा फाइनल मुकाबला

All England Open 2025: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, को मालविका को करना पड़ा हार का सामना

Harry Brook Banned: आईपीएल से पहले इस खिलाड़ी पर चला बीसीसीआई का चाबुक, 2 साल के लिए हुआ बैन

आलोचना के बाद पीसीबी ने बढ़ाई खिलाड़ियों की मैच फीस, जानें क्या है मामला
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited