ENG vs SL 1st Test Day Three Highligts: मैनचेस्टर टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंचा इंग्लैंड, दूसरी पारी में श्रीलंका ने गंवाए 6 विकेट

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन श्रीलंका दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Sri Lanka vs England

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

मुख्य बातें
  • मैनचेस्टर टेस्ट में मजबूत हुई इंग्लैंड की पकड़
  • दूसरी पारी में श्रीलंका 204 रन पर गंवाए 6 विकेट
  • पहली पारी में इंग्लैंड ने हासिल की 122 रन की बढ़त
मैनचेस्टर: मेजबान इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में जैमी स्मिथ की 111 रन शतकीय पारी की बदौलत पहली पारी 358 पर सिमट गई। पहली पारी में 122 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 6 विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। चांदीमल 20 और कमिंदु मेंडिस 56 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका ने 82 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

358 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड

इससे पहले तीसरे दिन 6 विकेट पर 259 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड ने जैमी स्मिथ के पहले टेस्ट शतक के बदौलत पहली पारी 358 रन पर सिमटी। इंग्लैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने सबसे अहम भूमिका अदा की। स्मिथ ने 148 गेंद की पारी में एक छक्का और आठ चौके की मदद से 111 रन बनाये। इंग्लैंड की टीम लंच से कुछ देर पहले आउट हुई।

खराब रही श्रीलंका की शुरुआत

श्रीलंका की दूसरी पारी में खराब रही शुरुआत। लंच से पहले 10 रन पर दो विकेट गंवा दिए। निशान मधुशंका और कुसल मेंडिस दोनों ही खाता खोलने में नाकाम रहे। मधुशंका को वोक्स ने बोल्ड कर दिया वहीं गस एटकिंगस ने ने कुसल मेंडिस को विकेट के पीछे स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। लंच तक दिमुथ करुणारत्ने 4 और एंजेल मैथ्यूज 6 रन बनाकर खेल रहे थे।

रिटायर्ड हर्ट हुए चंडीमल

लंच के बाद करुणारत्ने और मैथ्यूज ने पारी को संभाला और श्रीलंका को 50 रन के पार पहुंचाया लेकिन 52 के स्कोर पर करुणारत्ने 27 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर ब्रूक के हाथों लपके गए। इसके बाद मैथ्यूज का साथ देने आए दिनेश चंडीमल 10 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। मार्क वुड की गेंद उनके अंगूठे पर लगी और उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा।

चायकाल तक श्रीलंका ने बनाए 4 विकेट 107 रन

चंडीमल के रिटायर्ड हर्ड होने के बाद मैथ्यूज का साथ देने कप्तान धनंजय डिसिल्वा उतरे लेकिन वो भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। 11 रन बनाकर डिसिल्वा मैथ्यू पॉट्स की गेंद पर एलबीडब्लू करार दिए गए। 95 रन पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा। चायकाल तक श्रीलंका ने 4 विकेट पर 107 रन बना लिए थे। मैथ्यूज 48 और कमिंदू मेंडिस 6 रन बनाकर नाबाद थे।

एंजेलो मैथ्यूज और कमिंदु मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक

चायकाल के बाद मैथ्यूज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से उनका साथ दे रहे कमिंदु मेंडिस के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। दिन का खेल खत्म होने से पहले ये साझेदारी टूट गई। मैथ्यूज 65 रन बनाकर वोक्स की गेंद पर पॉट्स के हाथों लपके गए। इसके बाद कमिंदु मेंडिस ने मिलन रत्नायके के साथ मोर्चा संभाला और अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद पहली पारी में 72 रन बनाने वाले मिलन रत्नायके को जो रूट ने बेन डकेट के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को छठी सफलता दिला दी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। उसके पास 68 रन की बढ़त हो गई है। मेंडिस 52 और दिनेश चंडीमल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited