आरसीबी से रिलीज होने के बावजूद भी क्यों नाराज नहीं हैं ग्लेन मैक्सवेल
IPL 2025: आरसीबी से रिलीज हुए ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी के टीम मैनेजमेंट की तारीफ की और कहा कि बाकी फ्रेंचाइजियों को उनसे सीखना चाहिए। मैक्सवेल को आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था।

ग्लेन मैक्सवेल (साभार-IPL)
IPL 2025: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) द्वारा उनसे संपर्क करने और उन्हें रिटेन नहीं करने के पीछे के कारणों को समझाने के प्रयास की सराहना की है। आरसीबी ने केवल तीन भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया है।
मैक्सवेल 2021 में आरसीबी में शामिल हुए और पिछले चार सत्रों में मध्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें से बेंगलुरु की टीम तीन प्ले-ऑफ में जगह बनाने में सफल रही। मैक्सवेल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के ‘अराउंड द विकेट’ शो में कहा, ‘‘मुझे मो बोबट और एंडी फ्लावर का फोन आया। मैं जूम कॉल पर था जिसमें उन्होंने रिटेन नहीं किए जाने के फैसले के बारे में बताया। यह बहुत खूबसूरत तरीके से किया गया। हमने लगभग आधे घंटे तक खेल के बारे में बात की। उनकी रणनीति के बारे में बात की। और वे आगे क्या करने के बारे में सोच रहे हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी तरह से समझता हूं कि वे किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें उस कोर को बनाने के लिए तीन भारतीयों की जरूरत है और उम्मीद है कि उनके विदेशी खिलाड़ी उन स्थानीय खिलाड़ियों का पूरक बन सकते हैं। मैं इससे खुश था। अगर हर टीम ऐसा करती है तो मुझे लगता है कि शायद रिश्ते और भी सहज हो जाएंगे। ’’ यह ऑस्ट्रेलियाई 52 मैच में 1266 रन के साथ आरसीबी के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मैं समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम का अहम सदस्य हूं। मैं मूल रूप से बिहार, बांका जिले का रहने वाला हूं। पत्रका...और देखें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 टीम के कप्तान बने आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला मौका

GT vs LSG Pitch Report: गुजरात और लखनऊ के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

Mumbai VS Delhi Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी देकर मुंबई इंडियन्स ने की प्लेऑफ में एंट्री

IND vs ENG: क्या रोहित-विराट के बिना भारत को हराना होगा आसान? बेन स्टोक्स ने दिया जवाब

ENG vs WI: विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ धाकड़, इस प्लेयर की हुई टीम में एंट्री
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited