Live Updates

IND vs BAN Live Score, 1st Test Day2: अश्विन और आकाश क्रीज पर, टीम इंडिया का स्कोर 350 के पार

IND vs BAN Live Score, India vs Bangladesh 1st Test Today Match: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 339/6 रन बना लिए थे।

IND vs BAN Live Score, 1st Test Day2: अश्विन और आकाश क्रीज पर, टीम इंडिया का स्कोर 350 के पार

भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा।

IND vs BAN 1st Test Day-2 : भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। मैच में पहले दिन टीम इंडिया ने विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 339/6 रन से आगे खेलना शुरू किया। रवि अश्विन ने शानदार शतक जड़ा और वे अभी क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी शतक के करीब पहुंच चुके हैं।

टीम इंडिया ने 86.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। अब रवि अश्विन और आकाश दीप क्रीज पर हैं।

Where to watch India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: Live Telecast Channel in India

टीम इंडिया की पहली पारी

  • रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • शुभमन गिल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया।
  • विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। कोहली ने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • ऋषभ पंत ने लड़खड़ाई टीम को संभाला। हालांकि, वे अर्धधतक से चूक गए। उन्होंने 52 गेंदों पर 39 रन बनाए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • यशस्वी जायसवाल ने लड़खड़ाई टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर 150 के करीब पहुंचाया। उन्होंने 118 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 56 रन बनाए। उनको नाहिद राणा ने आउट किया।
  • केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
  • रविचंद्रन अश्विन ने शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने केवल 108 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया है ये उनका टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक है।
  • भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर 339 रन बना लिए हैं।
  • रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। मैदान के दूसरे दिन बल्लेबाकरने उतरी जडेजा 86 रन पर आउट हो गए। तस्कीन अहमद ने उनको लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया।

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

MA Chidambaram Stadium Weather Update: chennai Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

बांग्लादेश की प्लेइंग-11

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।

IND vs BAN Test dream11 Prediction Today Match in Hindi: Check Here

Ravichandran Ashwin108*(125)11x4, 2x6
Current Run Rate 4.10
Akash Deep13 (25)3x4, 0x6
Hasan Mahmud21.3-4-74-4*
Sep 20, 2024 | 09:44 AM IST

IND vs BAN Live Score: शतक से चूके जडेजा

रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। मैदान के दूसरे दिन बल्लेबाकरने उतरी जडेजा 86 रन पर आउट हो गए। तस्कीन अहमद ने उनको लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया।
Sep 20, 2024 | 09:34 AM IST

IND vs BAN Live Score: क्रीज पर आए अश्विन-जडेजा

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया के खिलाफ रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर आ चुके हैं।
Sep 20, 2024 | 08:25 AM IST

IND vs BAN Live Score: शतक के करीब हैं जडेजा

बांग्लादेश के खिलाड़ी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का बल्ला जमकर चला। वे शतक के करीब पहुंच चुके हैं। मैच के दूसरे दिन वे अपनी पारी को शतक के रूप में बदल सकते हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जडेजा ने 117 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 86 रन की नाबाद पारी खेली।
Sep 20, 2024 | 08:23 AM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया मजबूत स्थिति में

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए थे। रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर डटे हुए हैं।
Sep 19, 2024 | 05:10 PM IST

IND vs BAN Live Score: पहले दिन का खेल समाप्त

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। रविचंद्रन अश्विन और जडेजा की पारी की बदौलत भारत ने 339 रन बना लिए हैं।
Sep 19, 2024 | 04:56 PM IST

IND vs BAN Live Score: रविचंद्रन अश्विन ने जडा़ शतक

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने केवल 108 गेंदों पर ये उपलब्धि हासिल की है।
Sep 19, 2024 | 03:30 PM IST

IND vs BAN Live Score: अश्विन ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ शानदार साझेदारी की है और टीम के स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं।
Sep 19, 2024 | 02:57 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया का स्केर 200 के पार

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने 52.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए हैं। रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 01:52 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 43.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 01:50 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
Sep 19, 2024 | 01:44 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया को लेकर पांचवां झटका

टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा। यशस्वी जायसवाल ने लड़खड़ाई टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर 150 के करीब पहुंचाया। उन्होंने 118 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 56 रन बनाए। उनको नाहिद राणा ने आउट किया।
Sep 19, 2024 | 01:07 PM IST

IND vs BAN Live Score: यशस्वी ने जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 95 गेंदों का सामना किया और 8 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
Sep 19, 2024 | 12:34 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 27.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 12:27 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम को लंगा चौथा झटका

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। ऋषभ पंत अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 52 गेंदों पर 39 रन बनाए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
Sep 19, 2024 | 12:18 PM IST

IND vs BAN Live Score: यशस्वी और पंत क्रीज पर डटे

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया संभल चुकी है। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। भारतीय टीम ने 24 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं।
Sep 19, 2024 | 11:33 AM IST

IND vs BAN Live Score: पहला सेशन हुआ खत्म

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पहला सेशन खत्म हो चुका है। टीम इंडिया ने 23 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 88 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 11:13 AM IST

IND vs BAN Live Score: 18 ओवर का खेल हुआ खत्म

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का 18 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं।
Sep 19, 2024 | 10:49 AM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 13.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। अब यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 10:32 AM IST

IND vs BAN Live Score: 11 ओवर का खेल हुआ खत्म

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के 11 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। उन्होंने तीन विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 10:24 AM IST

IND vs BAN Live Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए कोहली

विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। कोहली ने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
Sep 19, 2024 | 10:14 AM IST

IND vs BAN Live Score: खाता तक नहीं खोल पाए शुभमन

शुभमन गिल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया।
Sep 19, 2024 | 10:01 AM IST

IND vs BAN Live Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए रोहित

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। अब यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 09:52 AM IST

IND vs BAN Live Score: रोहित ने जड़ा पारी का पहला चौका

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से पारी का पहला चौका निकला।
Sep 19, 2024 | 09:46 AM IST

IND vs BAN Live Score: 10 गेंद के बाद खुला रोहित का खाता

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का खाता 10 गेंदों के बाद खुला। रोहित शर्मा ने 11वें गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।
Sep 19, 2024 | 09:36 AM IST

IND vs BAN Live Score: पहले ओवर में सिर्फ एक रन

टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की। टीम इंडिया ने पहले ओवर में सिर्फ एक रन बनाए। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 09:34 AM IST

IND vs BAN Live Score: पहले दिन का मैच शुरू

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल शुरू कर दी है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Sep 19, 2024 | 09:24 AM IST

IND vs BAN Live Score: पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी मेजबान टीम

Sep 19, 2024 | 09:11 AM IST

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की प्लेइंग-11

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।
Sep 19, 2024 | 09:09 AM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
Sep 19, 2024 | 09:09 AM IST

IND vs BAN Live Score: बुमराह की वापसी

टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। वहीं, स्पिनर के लिए रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया है।
Sep 19, 2024 | 09:05 AM IST

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने जीत हासिल की। टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
Sep 19, 2024 | 08:59 AM IST

IND vs BAN Live Score: 632 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं पंत

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 632 दिन लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। पढ़ें खबर
Sep 19, 2024 | 08:55 AM IST

IND vs BAN Live Score: मैदान पर आए खिलाड़ी

भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला बस कुछ देर में शुरू होने वाला है। टीम इंडिया के खिलाफ मैदान पर आ चुके हैं।
Sep 19, 2024 | 08:17 AM IST

IND vs BAN Live Score: टेस्ट मुकाबले से पहले देखें गंभीर-कोहली का इंटरव्यू

Sep 19, 2024 | 08:16 AM IST

IND vs BAN Live Score: किसका पलड़ा है भारी

मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के जीत प्रतिशत पर नजर डालें तो गुगल के मुताबिक, भारत को जीत प्रतिशत 87% है, जबकि बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 5% है। वहीं, मैच के ड्रॉ होने की संभावना 8% है।
Sep 19, 2024 | 08:00 AM IST

Stats Of MA Chidamabaram Stadium: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की 5 खास बातें

  • इस मैदान का सर्वाधिक स्कोर 759/7 है जो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 1977 में बनाया था।
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 344 रन है।
  • इस ग्राउंड पर सबसे कम स्कोर 83 रन भारत के नाम दर्ज है जब इंग्लैंड ने 1977 में उनको समेटा था।
  • यहां सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर वीरेंद्र सहवाग (319 रन) के नाम दर्ज है।
  • चेन्नई में एक टेस्ट मैच में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन नरेंद्र हिरवानी (16 विकेट) के नाम दर्ज है।
Sep 19, 2024 | 07:59 AM IST

IND vs BAN 1st Test Pitch Report Today Match: भारत बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

चेन्नई की पिच हमेशा से स्पिनरों को फायदा पहुंचाती आई है और इस बार भी चीजें वैसी ही रहने के आसार हैं। मैच के पहले दिन से ही स्पिनर्स यहां हावी हो सकते हैं। दोनों टीमों के बल्लेबाज स्पिन को अच्छी तरह खेल लेते हैं तो इसमें भी कोई दो राय नहीं कि रन भी देखने को मिलेंगे। लेकिन दूसरी तरफ दोनों टीमें जिस टीम संयोजन के साथ उतरेंगी उसमें गेंदबाजों में स्पिनर्स की तादाद ज्यादा ही रहेगी। भारत की तरफ से सबसे अहम होंगे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) जो लोकल बॉय होने के साथ-साथ टीम के सबसे सफल स्पिनर और कई रिकॉर्ड्स की दहलीज पर भी हैं। वहीं बांग्लादेश भी शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) और मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) की फिरकी के साथ जवाब देने की कोशिश करेगा। इतना तय है कि इस पिच पर मैच जितने दिन भी चलेगा, बल्लेबाजों को घूमती गेंदों का सामना करना पड़ेगा।
Sep 19, 2024 | 07:57 AM IST

Team India Playing XI Prediction By Dinesh Karthik: टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन


रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
Sep 19, 2024 | 07:50 AM IST

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश का स्क्वॉड

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकिर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद।
Sep 19, 2024 | 07:50 AM IST

IND vs BAN Live Score: भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited