Live Updates

IND vs BAN Live Score, 1st Test Day2: बांग्लादेश की टीम लड़खड़ाई, 25 रन के अंदर गिरे तीन विकेट

IND vs BAN Live Score, India vs Bangladesh 1st Test Today Match Day 2 Live Cricket Score: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 339/6 रन बना लिए थे।

भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा।
IND vs BAN Live Score, India vs Bangladesh 1st Test Today Match Day 2 Live Cricket Score Online: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। मैच में पहले दिन टीम इंडिया ने विशाल स्कोर खड़ा किया। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 339/6 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया 91.2 ओवर में 376 रन पर ऑलआउट हो गई। रवि अश्विन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 133 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 113 रन बनाए। बांग्लादेश के हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।


IND vs BAN Live Score, India vs Bangladesh 1st Test Today Match Day 2 Live Cricket Score:

मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश ने पहली पारी का आगाज किया। टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक बिना खाता खोले आउट हो गए। अब नजमुल हुसैन शांतो और मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं।



Where to watch India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: Live Telecast Channel in India

टीम इंडिया की पहली पारी (Ind Vs Ban 1st Test Day 1 Full Scorecard, Highlights in Hindi)

  • रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • शुभमन गिल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया।
  • विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। कोहली ने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • ऋषभ पंत ने लड़खड़ाई टीम को संभाला। हालांकि, वे अर्धधतक से चूक गए। उन्होंने 52 गेंदों पर 39 रन बनाए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • यशस्वी जायसवाल ने लड़खड़ाई टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर 150 के करीब पहुंचाया। उन्होंने 118 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 56 रन बनाए। उनको नाहिद राणा ने आउट किया।
  • केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
  • रविचंद्रन अश्विन ने शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने केवल 108 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया है ये उनका टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक है।
  • भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर 339 रन बना लिए हैं।
  • रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। मैदान के दूसरे दिन बल्लेबाकरने उतरी जडेजा 86 रन पर आउट हो गए। तस्कीन अहमद ने उनको लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया।
  • आकाश दीप ने कु 30 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 17 रन बनाए। उनको तस्कीन अहमद ने आउट किया।
  • बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले अश्विन भी आउट हो गए। उन्होंने 133 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 113 रन बनाकर आउट हो गए।
  • जसप्रीत बुमराह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कुल 9 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • मोहम्मद सिराज ने एक गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले नाबाद रहे।

बांग्लादेश की पहली पारी ( Ind Vs Ban 1st Test Day 1 Full Scorecard, Highlights in Hindi)

  • शादमान इस्लाम टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।
  • जाकिर हसन भी बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनको आकाश दीप ने बोल्ड किया।
  • मोमिनुल हक आकाश दीप की गेंद को नहीं पढ़ पाए। उन्होंने सिर्फ एक गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको भी आकाश दीप ने बोल्ड किया।

भारत की प्लेइंग-11 ( Ind Vs Ban 1st Test Today Match Team India Playing11)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

MA Chidambaram Stadium Weather Update: chennai Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

बांग्लादेश की प्लेइंग-11 ( Ind Vs Ban 1st Test Today Match Team Bangladesh Playing11)

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।

IND vs BAN Test dream11 Prediction Today Match in Hindi: Check Here
Sep 20, 2024 | 11:32 AM IST

IND vs BAN Live Score: मोमिनुल हक बिना खाता खोले हुए आउट

मोमिनुल हक बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको आकाश दीप ने आउट किया। टीम ने 8.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। अब नजमुल हुसैन शांतो और मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं।
Sep 20, 2024 | 10:54 AM IST

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश को पहले ही ओवर में लगा झटका

मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश ने पहली पारी का आगाज किया। टीम को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। शादमान इस्लाम सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। टीम ने 1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 2 रन बना लिए हैं। अब जाकिर हसन और नजमुल हुसैन शांतो क्रीज पर हैं।
Sep 20, 2024 | 10:38 AM IST

IND vs BAN Live Score: 376 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

टीम इंडिया 91.2 ओवर में 376 रन पर ऑलआउट हो गई। रवि अश्विन ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 133 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 113 रन बनाए। बांग्लादेश के हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
Sep 20, 2024 | 10:34 AM IST

IND vs BAN Live Score: अश्विन हुए आउट

बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले अश्विन भी आउट हो गए। उन्होंने 133 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 113 रन बनाकर आउट हो गए।
Sep 20, 2024 | 09:44 AM IST

IND vs BAN Live Score: शतक से चूके जडेजा

रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। मैदान के दूसरे दिन बल्लेबाकरने उतरी जडेजा 86 रन पर आउट हो गए। तस्कीन अहमद ने उनको लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया।
Sep 20, 2024 | 09:34 AM IST

IND vs BAN Live Score: क्रीज पर आए अश्विन-जडेजा

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया के खिलाफ रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर आ चुके हैं।
Sep 20, 2024 | 08:25 AM IST

IND vs BAN Live Score: शतक के करीब हैं जडेजा

बांग्लादेश के खिलाड़ी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का बल्ला जमकर चला। वे शतक के करीब पहुंच चुके हैं। मैच के दूसरे दिन वे अपनी पारी को शतक के रूप में बदल सकते हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जडेजा ने 117 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 86 रन की नाबाद पारी खेली।
Sep 20, 2024 | 08:23 AM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया मजबूत स्थिति में

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए थे। रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर डटे हुए हैं।
Sep 19, 2024 | 05:10 PM IST

IND vs BAN Live Score: पहले दिन का खेल समाप्त

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। रविचंद्रन अश्विन और जडेजा की पारी की बदौलत भारत ने 339 रन बना लिए हैं।
Sep 19, 2024 | 04:56 PM IST

IND vs BAN Live Score: रविचंद्रन अश्विन ने जडा़ शतक

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने केवल 108 गेंदों पर ये उपलब्धि हासिल की है।
Sep 19, 2024 | 03:30 PM IST

IND vs BAN Live Score: अश्विन ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ शानदार साझेदारी की है और टीम के स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं।
Sep 19, 2024 | 02:57 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया का स्केर 200 के पार

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने 52.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए हैं। रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 01:52 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 43.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 01:50 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
Sep 19, 2024 | 01:44 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया को लेकर पांचवां झटका

टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा। यशस्वी जायसवाल ने लड़खड़ाई टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर 150 के करीब पहुंचाया। उन्होंने 118 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 56 रन बनाए। उनको नाहिद राणा ने आउट किया।
Sep 19, 2024 | 01:07 PM IST

IND vs BAN Live Score: यशस्वी ने जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 95 गेंदों का सामना किया और 8 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
Sep 19, 2024 | 12:34 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 27.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 12:27 PM IST

IND vs BAN Live Score: टीम को लंगा चौथा झटका

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। ऋषभ पंत अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 52 गेंदों पर 39 रन बनाए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
Sep 19, 2024 | 12:18 PM IST

IND vs BAN Live Score: यशस्वी और पंत क्रीज पर डटे

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया संभल चुकी है। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। भारतीय टीम ने 24 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं।
Sep 19, 2024 | 11:33 AM IST

IND vs BAN Live Score: पहला सेशन हुआ खत्म

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पहला सेशन खत्म हो चुका है। टीम इंडिया ने 23 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 88 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 11:13 AM IST

IND vs BAN Live Score: 18 ओवर का खेल हुआ खत्म

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का 18 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं।
Sep 19, 2024 | 10:49 AM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 13.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। अब यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 10:32 AM IST

IND vs BAN Live Score: 11 ओवर का खेल हुआ खत्म

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के 11 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। उन्होंने तीन विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 10:24 AM IST

IND vs BAN Live Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए कोहली

विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। कोहली ने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
Sep 19, 2024 | 10:14 AM IST

IND vs BAN Live Score: खाता तक नहीं खोल पाए शुभमन

शुभमन गिल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया।
Sep 19, 2024 | 10:01 AM IST

IND vs BAN Live Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए रोहित

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। अब यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 09:52 AM IST

IND vs BAN Live Score: रोहित ने जड़ा पारी का पहला चौका

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से पारी का पहला चौका निकला।
Sep 19, 2024 | 09:46 AM IST

IND vs BAN Live Score: 10 गेंद के बाद खुला रोहित का खाता

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का खाता 10 गेंदों के बाद खुला। रोहित शर्मा ने 11वें गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।
Sep 19, 2024 | 09:36 AM IST

IND vs BAN Live Score: पहले ओवर में सिर्फ एक रन

टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की। टीम इंडिया ने पहले ओवर में सिर्फ एक रन बनाए। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
Sep 19, 2024 | 09:34 AM IST

IND vs BAN Live Score: पहले दिन का मैच शुरू

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल शुरू कर दी है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Sep 19, 2024 | 09:24 AM IST

IND vs BAN Live Score: पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी मेजबान टीम

Sep 19, 2024 | 09:11 AM IST

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की प्लेइंग-11

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।
Sep 19, 2024 | 09:09 AM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
Sep 19, 2024 | 09:09 AM IST

IND vs BAN Live Score: बुमराह की वापसी

टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। वहीं, स्पिनर के लिए रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया है।
Sep 19, 2024 | 09:05 AM IST

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने जीत हासिल की। टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
Sep 19, 2024 | 08:59 AM IST

IND vs BAN Live Score: 632 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं पंत

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 632 दिन लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। पढ़ें खबर
Sep 19, 2024 | 08:55 AM IST

IND vs BAN Live Score: मैदान पर आए खिलाड़ी

भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला बस कुछ देर में शुरू होने वाला है। टीम इंडिया के खिलाफ मैदान पर आ चुके हैं।
Sep 19, 2024 | 08:17 AM IST

IND vs BAN Live Score: टेस्ट मुकाबले से पहले देखें गंभीर-कोहली का इंटरव्यू

Sep 19, 2024 | 08:16 AM IST

IND vs BAN Live Score: किसका पलड़ा है भारी

मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के जीत प्रतिशत पर नजर डालें तो गुगल के मुताबिक, भारत को जीत प्रतिशत 87% है, जबकि बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 5% है। वहीं, मैच के ड्रॉ होने की संभावना 8% है।
Sep 19, 2024 | 08:00 AM IST

Stats Of MA Chidamabaram Stadium: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की 5 खास बातें

  • इस मैदान का सर्वाधिक स्कोर 759/7 है जो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 1977 में बनाया था।
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 344 रन है।
  • इस ग्राउंड पर सबसे कम स्कोर 83 रन भारत के नाम दर्ज है जब इंग्लैंड ने 1977 में उनको समेटा था।
  • यहां सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर वीरेंद्र सहवाग (319 रन) के नाम दर्ज है।
  • चेन्नई में एक टेस्ट मैच में बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन नरेंद्र हिरवानी (16 विकेट) के नाम दर्ज है।