Live Updates

IND vs BAN Live Score, 1st Test Day-3 लाइव क्रिकेट स्कोर: टीम इंडिया की दूसरी पारी घोषित, बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य

IND vs BAN Live Score, India vs Bangladesh 1st Test Today Match Live Cricket Score (भारत बनाम बांग्लादेश आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट सीधा प्रसारण ) Bharat Banaam Bangladesh Match Live Full Scorecard in Hindi: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है।
IND vs BAN Live Score, India vs Bangladesh 1st Test Today Match Live Cricket Score (भारत बनाम बांग्लादेश आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट सीधा प्रसारण ) Bharat Banaam Bangladesh Match Live Full Scorecard, Streaming and TV Telecast in India: ऋषभ पंत और शुभमन गिल की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी को 81/3 रन से आगे खेलना शुरू किया। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शानदार साझेदारी की और टीम को विशाल बढ़त दिलाई। शुभमन गिल 119 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत 109 रन पर आउट हो गए। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 64 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी घोषित कर दी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य दिया।

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकिर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद।

टीम इंडिया की पहली पारी (Ind Vs Ban 1st Test Day 1 Full Scorecard, Highlights in Hindi)

  • रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • शुभमन गिल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया।
  • विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। कोहली ने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • ऋषभ पंत ने लड़खड़ाई टीम को संभाला। हालांकि, वे अर्धधतक से चूक गए। उन्होंने 52 गेंदों पर 39 रन बनाए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • यशस्वी जायसवाल ने लड़खड़ाई टीम इंडिया को संभाला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर 150 के करीब पहुंचाया। उन्होंने 118 गेंदों पर 9 चौके की मदद से 56 रन बनाए। उनको नाहिद राणा ने आउट किया।
  • केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
  • रविचंद्रन अश्विन ने शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने केवल 108 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया है ये उनका टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक है।
  • भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर 339 रन बना लिए हैं।
  • रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। मैदान के दूसरे दिन बल्लेबाकरने उतरी जडेजा 86 रन पर आउट हो गए। तस्कीन अहमद ने उनको लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया।
  • आकाश दीप ने कु 30 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 17 रन बनाए। उनको तस्कीन अहमद ने आउट किया।
  • बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले अश्विन भी आउट हो गए। उन्होंने 133 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 113 रन बनाकर आउट हो गए।
  • जसप्रीत बुमराह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कुल 9 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने आउट किया।
  • मोहम्मद सिराज ने एक गेंदों का सामना किया और वे बिना खाता खोले नाबाद रहे।

बांग्लादेश की पहली पारी ( Ind Vs Ban 1st Test Day 1 Full Scorecard, Highlights in Hindi)

  • शादमान इस्लाम टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।
  • जाकिर हसन भी बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनको आकाश दीप ने बोल्ड किया।
  • मोमिनुल हक आकाश दीप की गेंद को नहीं पढ़ पाए। उन्होंने सिर्फ एक गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको भी आकाश दीप ने बोल्ड किया।
  • बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के हाथें कैच आउट कराया।
  • मुश्फिकुर रहीम भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने कुल 14 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।
  • लिटन दास का बल्ला भी शांत देखने को मिला। उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और 3 चौके की मदद से 22 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने कैच आउट कराया।
  • शाकिब अल हसन भी बांग्लादेश की लड़खड़ाई टीम को नहीं संभाल पाए। उन्होंने 64 गेंदों पर 5 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उनको रवींद्र जडेजा ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।
  • हसन महमूद ने 22 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट किया।
  • तस्कीन अहमद ने 21 गेंदों का सामना किया। उन्होंने एक चौके की मदद से 11 रन बनाए। उनको जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
  • नाहिद राणा ने 100 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 11 रन बनाए। उनको मोहम्मद सिराज ने आउट किया।
  • मेहदी हसन मिराज ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।


टीम इंडिया की दूसरी पारी (Ind Vs Ban 1st Test Day 1 Full Scorecard, Highlights in Hindi)
  • रोहित शर्मा का बल्ला दूसरी पारी में भी नहीं चला। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको तस्कीन अहमद ने आउट किया
  • यशस्वी जायसवाल का भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 17 गेंदों में 10 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके जड़े। उनको नाहिद राणा ने लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया।
  • विराट कोहली का बल्ला दूसरी पारी में शांत रहा। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हो गए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
  • ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 128 गेंदों पर 13 चौके और 4 छक्के की मदद से 109 रन बनाए। उनको मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
  • शुभमन गिन ने दूसरी पारी में नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 176 गेंदों का सामना किया और 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 119 रन बनाए।
  • केएल राहुल ने दूसरी पारी में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 19 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 22 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी घोषित कर दी।

Sep 21, 2024 | 12:56 PM IST

IND vs BAN Live Score: गिल ने भी जड़ा शतक

बांग्लादेश के खिलाफ ऋषभ पंत के बाद शुभमन गिल का भी बल्ला जमकर चला। उन्होंने 161 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से शतक पूरा किया।
Sep 21, 2024 | 12:54 PM IST

IND vs BAN Live Score: पंत ने जड़ा शतक

बांग्लादेश के खिलाफ ऋषभ पंत का बल्ला जमकर चला। उन्होंने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 124 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्के की मदद से शतक पूरा किया।
Sep 21, 2024 | 11:39 AM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया की विशाल बढ़त

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने विशाल बढ़त बना ली है। लंच टाइम तक टीम इंडिया ने 51 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही टीम ने 432 रन की बढ़त बना ली हैं।
Sep 21, 2024 | 11:02 AM IST

IND vs BAN Live Score: पंत ने भी जड़ा अर्धशतक

बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 88 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली।
Sep 21, 2024 | 10:37 AM IST

IND vs BAN Live Score: टीम इंडिया मजबूत स्थिति में

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 38 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही टीम ने 358 रन की बढ़त बना ली है।
Sep 21, 2024 | 09:59 AM IST

IND vs BAN Live Score: गिल ने जड़ा अर्धशतक

बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 79 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। वे 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Sep 21, 2024 | 09:33 AM IST

IND vs BAN Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने 23.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन से आगे खेलना शुरू किया। शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
Sep 21, 2024 | 08:14 AM IST

IND vs BAN Live Score: मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

भारत और बांग्लादेश के मुकाबले को आप को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
Sep 21, 2024 | 08:14 AM IST

IND vs BAN Live Score: मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबले को स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर देख सकते हैं।
Sep 21, 2024 | 08:14 AM IST

IND vs BAN Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और बांग्लादेश का मुकाबला सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।
Sep 21, 2024 | 08:13 AM IST

IND vs BAN Live Score: कहां खेला जाएगा मुकाबला

भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला चेन्नई के चेपाक स्टेडियम में खेला जाएगा।
Sep 21, 2024 | 08:13 AM IST

IND vs BAN Live Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबले की आज से शुरुआत होने जा रही है। इस मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।