IND vs ENG: इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ हार का शर्मनाक रिकॉर्ड, कीवियों के दामन से छूटा दाग
बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नाम भारत के खिलाफ रनों के अंतर के आधार पर टेस्ट मैच में सबसे बड़ी हार का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम के दामन पर लगा दाग साफ हो गया।

भारत बनाम इंग्लैंड राजकोट टेस्ट
राजकोट: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के बैजबॉल की हवा निकाल दी। भारतीय टीम ने बेन स्टोक्स की टीम का राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में हाल बेहाल कर दिया। जीत के लिए 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम ने 50 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों मार्क वुड(33) और टॉम हार्टले(16) ने टीम को 100 रन के स्कोर के पार पहुंचा दिया। पूरी टीम 114 रन पर ढेर हो गई और 434 रन के बड़े अंतर से उसे हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ही इंग्लैंड के नाम भारत के खिलाफ सबसे बड़ी हार का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
न्यूजीलैंड के दामन से छूटा सबसे बड़ी हार का दाग
इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में रन अंतर के आधार पर टीम इंडिया ने अपनी सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2021 में मुंबई में दर्ज की थी। वानखेड़े में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया को 372 रन के अंतर से जीत मिली थी। ये वही मुकाबला है जिसमें एजाज पटेल ने 119 रन देकर पारी के सभी 10 विकेट चटकाने का कारनामा कर दिखाया था।
भारत की रन अंतर के आधार पर सबसे बड़ी जीत
क्रमांक | टीम | साल | अंतर |
1 | इंग्लैंड | 2024 | 434 |
2 | न्यूजीलैंड | 2021 | 372 |
3 | दक्षिण अफ्रीका | 2015 | 337 |
4 | न्यूजीलैंड | 2016 | 321 |
5 | ऑस्ट्रेलिया | 2008 | 320 |
इंग्लैंड की टीम को इससे पहले साल 2021 में चेन्नई में खेले गए टेस्ट में 317 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ये इंग्लैंड की इस मुकाबले से पहले भारत के खिलाफ सबसे बड़ी हार थी। पहली बार इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 400 या उससे ज्यादा रन के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

India vs England 1st Test Live Score Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर-90/2

एंडरसन का नाम तेंदुलकर से पहले लिखे जाने पर सुनील गावस्कर ने ट्रॉफी के नाम पर उठाए सवाल

कैसे फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत, बचपन के कोच ने खोला राज

विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया मिस करेगी ये 3 चीजें

इंग्लैंड के गेंदबाज डेविड लॉरेंस का निधन, सम्मान में काली पट्टी बांधकर उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited