IND vs SL 3rd T20I: तीसरे टी20 में भारत ने श्रीलंका के जबड़े से छीनी जीत, सुपर ओवर में मात देकर किया सीरीज में सूपड़ा साफ

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के जबड़े से तीसरे टी20 मुकाबले में जीत छीनकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। सुपर ओवर मुकाबले से हुआ हार जीत का फैसला।

India vs Sri Lanka

भारत बनाम श्रीलंका

मुख्य बातें
  • भारत ने श्रीलंका को दी सीरीज में 3-0 से मात
  • तीसरे टी20 में मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर में दी मात
  • सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने अपनी फिरकी से पलटी बाजी
पल्लेकल: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का तीन मैच की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है। मंगलवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम ने जीती बाजी गंवा दी। जीत के लिए श्रीलंका ने 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.2 ओवर में 117 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। इसके बाद अगली 22 गेंद में श्रीलंका ने 6 विकेट 20 रन पर गंवा दिए 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बना सकी और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 3 गेंद में 2 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करके कुसल परेरा और पथुम निसंका को चलता कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 3 रन के लक्ष्य को पहली ही गेंद पर शुभमन गिल के चौके की बदौलत हासिल कर लिया और सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया।

श्रीलंका की शानदार शुरुआत

जीत के लिए 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पथुम निसंका और कुसल मेंडिस की जोड़ी ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने 7.2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के श्रीलंका तो 50 रन के पार पहुंचा दिया। नौवें ओवर में रवि बिश्नोई ने निसंका को कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। निसंका 26(27) रन बनाकर पवेलियन लौटे। निसंका के आउट होने के बाद मेंडिस को कुसल परेरा का साथ मिला। दोनों ने मिलकर श्रीलंका को 14.1 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इस साझेदारी को रवि बिश्नोई ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर तोड़ा। मेंडिस 43(41) रन बनाकर पवेलियन लौटे।

17वें ओवर की बाद लड़खड़ाई श्रीलंका की पारी

मेंडिस के आउट होते ही एक बार फिर श्रीलंका का मध्यक्रम लड़खड़ा गया। वनिंदु हसरंगा 3, चरिथ असलंका 0 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की लगातार दो गेंदों पर पवेलियन लौट गए। एक छोर कुसल परेरा संभाले रहे और 18 ओवर में टीम को 4 विकेट पर 129 रन तक पहुंचा दिया। ऐसे में 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रिंकू सिंह ने दूसरी गेंद पर कुसल परेरा का आउट करके भारत की मैच में वापसी करा दी। परेरा 46(34) रन बनाकर कैच दे बैठे। इसके बाद रिंकू ने ओवर की आखिरी गेंद पर रमेश मेंडिस को भी कैच करा दिया। मेंडिस ने 3 रन बनाए।

सूर्या की शानदार गेंदबाजी सुपर ओवर में गया मैच

अंतिम ओवर में जीत के लिए 6 रन श्रीलंका का बनाने थे ऐसे में गेंदबाजी करने कप्तान सूर्यकुमार यादव आए। उन्होंने पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया लेकिन दूसरी गेंद पर कमिंदु मेंडिस को बाउंड्री पर कैच करा दिया। वो एक रन बनाकर रिंकू सिंह का हाथों लपके गए। अगली ही गेंद पर सूर्या ने महीष तीक्ष्णा को विकेट के पीछे सैमसन का हाथों कैच कराकर आठवां झटका श्रीलंका को दे दिया। वो भी अपना खाता नहीं खोल पाए। चौथी गेंद पर एक रन असिता फर्नांडो ने लिया और स्ट्राइक पर विक्रमासिंघे आ गए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर 2 रन मिड ऑफ की दिशा में गेंद को लेकर भाग लिए। अगली गेंद पर 2 रन विक्रमासिंघे ने भागकर ले लिए और स्कोर बराबर हो गया और सुपर ओवर में चला गया।

भारत की खराब शुरुआत, पॉवरप्ले में गंवाए 4 विकेट

चार बदलाव के साथ मुकाबले में उतरी भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पॉवरप्ले के भीतर ही भारतीय टीम ने 30 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल 10(9), संजू सैमसन 0(4), रिंकू सिंह 1(2) और सूर्यकुमार यादव 8(9) रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। एक छोर टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल थामे हुए थे। चार विकेट गंवाने के बाद गिल को शिवम दुबे का साथ मिला। दोनों ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और 48 रन तक पहुंचाया। लेकिन दुबे भी 13 रन बनाकर रमेश मेंडिस की गेंद पर कैच दे बैठे।

48 रन पर टीम इंडिया ने गंवाए 5 विकेट
8.4 ओवर में 48 रन पर आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद गिल को रियान पराग का साथ मिला। गिल और पराग ने पारी को संभाला और टीम को 14.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। शुभमन गिल 102 के स्कोप पर 39 रन बनाकर वनिंदु हसरंगा की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। इसी ओवर में तीन गेंद बाद रियान पराग भी 26 रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर कैच दे बैठे।

वॉशिंगटन सुंदर ने पहुंचाया 137/9 रन तक

जल्दी जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम बैकफुट पर नजर आने लगी। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर ने एक छोर संभाला और 105 रन पर 7 विकेट से पारी को आगे बढ़ाया। अंत में टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट पर 1387 रन बना सकी। सुंदर ने 25(18) रन बनाए। रवि बिश्नोई 8(8) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए सबसे सफल गेंदबाद महीष तीक्ष्णा रहे उन्होंने 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं दो सफलता वनिंदु हसरंगा को मिलीं। 1-1 सफलता डेब्युटेंट चमिंदु विक्रमासंघे, असिता फर्नांडो और रमेश मेंडिस के खाते में गईं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited