Live Updates

India vs Ireland 1st T20: भारत ने 2 रन से जीता पहला T20I मुकाबला, DLS से मिली जीत

IND vs IRE 1st T20 Live Score, India vs Ireland T20 Live Cricket Score Online (भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीता। मैच का Live Telecast टीवी पर आप Sporst18 Khel चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App पर फ्री में देख सकते हैं।

India vs Ireland 1st T20: भारत ने 2 रन से जीता पहला T20I मुकाबला, DLS से मिली जीत
IND vs IRE 1st T20I: भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत पहला मुकाबला 2 रन से जीत लिया। भारत के सामने जीत के लिए 140 रन का लक्ष्य था, लेकिन बारिश के कारण जब खेल रोका गया टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए थे। इससे पहले आयरलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए कैंफर और मकार्थी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। मकार्थी ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट चटकाए।
IND vs IRE T20 Live Streaming Online: Watch Here
Aug 18, 2023 | 10:47 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: भारत ने जीता पहला T20I

टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 2 रन से पहला T20I मुकाबला जीत लिया है।
Aug 18, 2023 | 10:23 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: अब तक हो रही है बारिश

डबलिन में अभी भी हो रही है बारिश, मैच शुरू होने में हो सकती है देरी। भारत DLS के आधार पर 2 रन आगे है।
Aug 18, 2023 | 09:57 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: बारिश के कारण रुका खेल, भारत का स्कोर 47/2

बारिश के कारण मैच में बाधा आई है और डकवर्थ लुईस के अनुसार टीम इंडिया फिलहाल 2 रन से आगे है।
Aug 18, 2023 | 09:53 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: बिना खाता खोले आउट हुए तिलक

यंग ने लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा दी है। पहले जायसवाल और फिर तिलक को उन्होंने आउट किया। तिलक खाता भी नहीं खोल पाए। ऐसा पहली बार हुआ है जो वह बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं।
Aug 18, 2023 | 09:51 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: टीम इंडिया को लगा पहला झटका

टीम इंडिया ने 46 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। उन्होंने 24 रन बनाए और यंग की गेंद पर आउट हुए।
Aug 18, 2023 | 09:49 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: पावरप्ले भारत के नाम

जायसवाल और गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाई है। 6 ओवर के बाद टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। जायसवाल 24 और गायकवाड़ 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Aug 18, 2023 | 09:43 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: 5 ओवर बाद भारत का स्कोर 33 रन

जायसवाल और गायकवाड़ की अच्छी शुरुआत, 5 ओवर बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन
Aug 18, 2023 | 09:30 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: भारत की सधी हुई शुरुआत

2 ओवर बाद भारत ने बनाए 12 रन, जायसवाल 10 और गायकवाड़ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Aug 18, 2023 | 09:09 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: भारत के सामने 140 रन का लक्ष्य

भारत के सामने आयरलैंड ने 140 रन का लक्ष्य रखा। मकार्थी ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक।
Aug 18, 2023 | 08:57 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: कैंफर और मकार्थी की टूटी साझेदारी

अर्शदीप ने तोड़ी मकार्थी और कैंफर की अर्धशतकीय साझेदारी, आयरलैंड ने गंवाया 7वां विकेट।
Aug 18, 2023 | 08:39 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: 14 ओवर बाद आयरलैंड का स्कोर 80 रन

6 विकेट गंवाने के बाद कैंफर और मकार्थी ने आयरलैंड की कुछ हद तक वापसी करा दी है। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 21 रन जोड़ लिए हैं।
Aug 18, 2023 | 08:20 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: 10 ओवर बाद आयरलैंड का स्कोर

आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन में, 10 ओवर बाद 57 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी है आयरलैंड।
Aug 18, 2023 | 08:06 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने झटका एक और विकेट

31 रन के स्कोर पर आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन में, बुमराह के बाद कृष्णा का धमाल
Aug 18, 2023 | 08:00 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: बिश्नोई को भी पहले ही ओवर में विकेट

बिश्नोई ने पहले ही ओवर में कप्तान पॉल स्टर्लिंग को पवेलियन भेज दिया है। 27 रन के स्कोर पर आयरलैंड 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही है।
Aug 18, 2023 | 07:58 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने वापसी में झटके विकेट

आयरलैंड ने 27 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। बुमराह के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने भी विकेट ले लिया है।
Aug 18, 2023 | 07:52 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: 4 ओवर के बाद 21 रन

आयरलैंड ने 4 ओवर के बाद आयरलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। बुमराह ने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटके।
Aug 18, 2023 | 07:35 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: बुमराह की शानदार वापसी

बुमराह की शानदार वापसी पहले ही ओवर में झटके दो विकेट।
Aug 18, 2023 | 07:16 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बलबर्नी, लार्कन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर,जॉर्ज डॉकरेल,मार्क अडेर, क्रेग यंग, बैरी मैक्कार्थी, जोश लिटिल, बेन व्हाइट।
Aug 18, 2023 | 07:09 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा (कप्तान), रवि बिश्नोई
Aug 18, 2023 | 07:03 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। प्रसिद्ध कृष्णा और रिंकू सिंह ने किया डेब्यू।
Aug 18, 2023 | 07:01 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: बुमराह ने सौंपी डेब्यू कैप

Aug 18, 2023 | 07:00 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: पहले ही मैच में हुआ दो खिलाड़ियों का डेब्यू

भारत की ओर से पहले मुकाबले में दो खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ। रिंकू सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को टी20 डेब्यू कैप सौंपी गई। उन्हें यह कैप कप्तान बुमराह ने दिया।
Aug 18, 2023 | 06:27 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: आसमान में छाए हैं काले बादल

जसप्रीत बुमराह की वापसी में बारिश का साया। डबलिन में छाए हैं काले बादल, क्या मैच तय समय में हो पाएगा शुरू?
Aug 18, 2023 | 06:20 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बलबर्नी, मार्क अडेर, कर्टिस कैंफर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, बेन व्हाइट, क्रेग यंग, बैरी मैक्कार्थी, थियो वैन वॉर्कोम।
Aug 18, 2023 | 06:17 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।
Aug 18, 2023 | 06:09 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: छठी बार भिड़ने के लिए तैयार है दोनों टीम

Aug 18, 2023 | 06:07 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: आखिरी बार जब बुमराह उतरे थे बतौर कप्तान

आखिरी बार जब जसप्रीत बुमराह बतौर कप्तान उतरे थे तो उन्होंने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। पहली पारी में उन्होंने 3 और दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने 16 गेंद में 31 रन की पारी खेली थी।
Aug 18, 2023 | 05:59 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: रिंकू सिंह का डेब्यू

आईपीएल में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले रिंकू को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। रिंकू ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह एक फिनिशर के तौर पर शानदार दिखे हैं।
Aug 18, 2023 | 05:32 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: एक साल बाद कृष्णा और बुमराह की वापसी

लगभग एक साल बाद टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हो रही है। खासतौर से बुमराह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं इस पर सबकी नजर होगी।
Aug 18, 2023 | 04:48 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो भारत के पास सौ प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। अब तक खेले गए सभी 5 मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि आयरलैंड को अपनी पहली जीत का इंतजार है।
Aug 18, 2023 | 04:28 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने T20I में 70 विकेट लिए हैं, जबकि अश्विन 72 विकेट के साथ उनसे आगे हैं। ऐसे में वह अश्विन को पीछे छोड़ सकते हैं।
Aug 18, 2023 | 04:02 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: पहली बार T20I में कप्तानी करेंगे बुमराह

जसप्रीत बुमराब बतौर कप्तान दूसरी बार टीम इंडिया के लिए मैदान में उतरेंगे। हालांकि, T20I में वह पहली बार कप्तान के तौर पर खेलेंगे।
Aug 18, 2023 | 03:32 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा लंबे वक्त बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं, ऐसे में इन दोनों पर खास नजर होगी।
Aug 18, 2023 | 03:31 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: रिंकू सिंह का हो सकता है डेब्यू

इस मुकाबले में 5 छक्के लगाकर आईपीएल में धमाल मचाने वाले रिंकू सिंह का डेब्यू हो सकता है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी चमक बिखेरने वाले रिंकू के लिए यह दौरा काफी अहम रहेगा।
Aug 18, 2023 | 03:31 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: कहां देख सकते हैं यह मुकाबला

भारत और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला आप टीवी पर डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में देख सकते हैं।
Aug 18, 2023 | 03:31 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: कब और कहां होगा मुकाबला

भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 7 बजे होगा।
Aug 18, 2023 | 03:31 PM IST

IND vs IRE T20I Live Score: भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है।

भारत और ऑयरलैंड की बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डबलिन के द विलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।