Aaj Ka Toss Kaun Jeeta Women's T20 World Cup 2024, INDW vs PAKW: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Harmanpreet Kaur vs Fatima Sana: यूएई की मेजबानी में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच में टॉस खास भूमिका निभाएगा जानिए इस मुकाबले में किसके पक्ष में गिरा सिक्का?

आज का टॉस कौन जीता

Who Won The Toss Today, Women's T20 World Cup 2024 INDW vs PAKW Match Toss Live: आईसीसी महिला T20 विश्व कप 2024 का 7वां मैच रविवार (6 अक्टूबर) को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारत और फातिमा सना की कप्तानी वाली चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस ब्लॉकबस्टर मैच का सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इसमें टॉस कौन जीतेगा इसकी खास अहमियत होने वाली है।
भारत ने अपने T20 विश्व कप अभियान की शुरुआत बेहद खराब की, क्योंकि शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के हाथों उसे 58 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार का मतलब है कि अगर भारत को सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की कोई उम्मीद रखनी है, तो उसे पाकिस्तान को हराना होगा। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को हराकर आ रही है। आइए जानते हैं कि मैच में टॉस किसने जीता है।

भारत और पाकिस्तान टॉस टाइम (Women's T20 World Cup 2024 INDW vs PAKW Match Toss Time)

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 PM बजे होगा।
End Of Feed