Aaj Ka Toss Kaun Jeeta Women's T20 World Cup 2024, INDW vs SLW: भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबला आज, भारत ने जीता टॉस किया ये फैसला
Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Harmanpreet Kaur vs Chamari Athapaththu: यूएई की मेजबानी में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप में आज भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला होने जा रहा है। जानिए टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाले इस मुकाबले में किसके पक्ष में गिरा सिक्का?

भारत बनाम श्रीलंका आज का टॉस कौन जीता
- टी20 विश्व कप 2024 में भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत
- टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला है करो या मरो वाला
- भारतीय टीम ग्रुप ए में चल रही है चौथे पायदान पर
Who Won The Toss Today, Women's T20 World Cup 2024 INDW vs SLW Match Toss Live: यूएई की मेजबानी में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम के लिए ग्रुप में बाकी बचे सभी मुकाबले करो या मरो वालो हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को जीत मिली लेकिन वो नेट रन रेट में इजाफा करने से चूक गई और अंक तालिका में 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ चौथा पायदान पर काबिज है। भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और श्रीलंका की कमान चमारी अटपट्टू (Chamari Athapaththu) के हाथों में हैं।
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच अबतक कुल 25 मैच खेले गए हैं जिसमें से 5 में श्रीलंका को और 19 में भारतीय टीम विजयी रही है जबकि एक मैच बेनजीता समाप्त हुआ है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में तीन में भारत और दो में श्रीलंका की टीम विजयी रही है। जिसमें एशिया कप का फाइनल भी शामिल है।
भारत और श्रीलंका टॉस टाइम (Women's T20 World Cup 2024 INDW vs SLW Match Toss Time)
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM बजे होगा।
भारत और श्रीलंका वनडे स्टेडियम (Women's T20 World Cup 2024 INDW vs SLW Match Venue)
भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले का टॉस दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
आज का टॉस कौन जीता (Women's T20 World Cup 2024 INDW vs SLW Toss Winner)
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Women's Cricket team): हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष(विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजना।
श्रीलंका की टीम(Sri Lanka Women's Cricket team): विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षिका सिल्वा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी , इनोका राणावीरा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

IND vs ENG: शुभमन गिल के नेतृत्व में 5 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया (वीडियो)

स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने तोड़ा महान कपिल देव का रिकॉर्ड, नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में किया धमाल

IND A vs ENG LIONS: राहुल का शतक, जुरेल का अर्धशतक, इंडिया-ए के नाम रहा दूसरे अनॉफीशियल टेस्ट का पहला दिन

French Open 2025: पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचे डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज, चोटिल मुसेटी ने छोड़ा मैच

IND vs ENG: केएल राहुल नहीं, इस 23 वर्षीय खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए करनी चाहिए ओपनिंग, पोंटिंग ने बताया नाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited