क्रिकेट

IPL 2024, CSK vs RCB Dream11, Playing 11 Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला आज, ऐसे है आज की ड्रीम 11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 22, 2024, 07:50 PM IST

CSK vs RCB Dream11 Prediction, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Playing XI: आईपीएल के 17वें सीजन के ओपनिंग डे मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन और डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु से होगा। इस मुकाबले से पहले देखें परफेक्ट प्लेइंग-11।

Image

वेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का मुकाबला आज।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का पहला मैच आज
  • चेन्नई बनाम बैंगलोर मैच की ड्रीम-11 टीम
  • कैसी हो सकती है CSK vs RCB Playing 11

Today IPL Match Prediction Dream 11: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज आज यानी शुक्रवार से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का रोमांच करीब डेढ महीने तक चलेगा। आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन और डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच आज धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में 2008 से अभी तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स टीम का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम को 20 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर को 10 मुकाबले में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैचों का परिणाम नहीं निकल पाया था। आइए मैच से पहले परफेक्ट ड्रीम प्लेइंग-11 पर नजर डालते हैं।

IPL 2024, CSK vs RCB, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु

दिनांक: 22 मार्च 2024

समय: 8.00 PM

मैदान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ड्रीम-11 भविष्यवाणी(RCB vs CKS Dream11)-Option 1

विकेटकीपर: अनुज रावत।

बल्लेबाज: रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, मिचले डिरेल, शिवम दुबे।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, रचिन रवींद्र।

गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ, आकाश दीप।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: कैमरून ग्रीन।

उप-कप्तान: विराट कोहली।

सीएसके और आरसीबी ड्रीम-11 भविष्यवाणी-Option 2

विकेट कीपर :एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक।

बल्लेबाज: रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली (उपकप्तान), फाफ डु प्लेसिस।

ऑलराउंडर: रवीन्द्र जड़ेजा, ग्लेन मैक्सवेल, रचिन रवीन्द्र।

गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

कप्तान: रवींद्र जडेजा।

उप-कप्तान: विराट कोहली।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (डब्ल्यू), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

रुतुराज गायकवाड़(कप्तान), एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित XI

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे/राचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे/शार्दुल ठाकुर।

(*Disclaimer: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article