MI vs DC: जेक फ्रेजर मैकगर्क ने फिर मचाई तबाही, 15 गेंदों में ही उड़ाए मुंबई इंडियंस के होश
Jake Fraser-McGurk Half Century: दिल्ली कैपिटल्स के उभरते हुए सितारे जेक फ्रेजर मेकगर्क ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। 19 वर्णीय युवा बल्लेबाज ने केवल 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम को एक शानदार शुरुआत दी है।

जैक फ्रेजर अर्धशतक
Jake Fraser-McGurk Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से हो रही है। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मैच में पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के ओपनर जैक फ्रेजर मेकगर्क ने आते ही तबाही मचा दी। उन्होंने एक बार फिर से केवल 15 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। ये आईपीएल 2024 का संयुक्त रुप से सबसे तेज अर्धशतक है। इसके पहले जैक ने ही गुजरात के खिलाफ 15 गेंदों पर ये कमाल किया था।
मैच में टॉस जीतकर जब दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी करने उतरी तो जैक फ्रेजर पहली बार नए पार्टनर अभिषेक पोरेल के साथ उतरे लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। फ्रेजर ने आते ही पहले ही ओवर में 19 रन ठोक दिए और इसके बाद उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ा। फ्रेजर का ये आईपीएल के करियर का तीसरा पचासा है। जेक फ्रेजर बेहतरीन लय में दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वे आज शतक जड़ देंगे। लेकिन जब वे 27 गेंदों पर 84 रन बनाकर खेल रहे थे तो पीयूष चावला ने अपना अनुभव दिखाकर उन्हें आउट कर दिया। वे अपने आईपीएल के पहले शतक से चूक गए।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन-
कुमार कुशाग्र, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल,कुलदीप यादव, लिजर्ड विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर),,तिलक वर्मा,हार्दिक पंड्या (कप्तान),टिम डेविड,नेहल वढेरा,मोहम्मद नबी,ल्यूक वूड,पीयूष चावला,जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सिद्धार्थ शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अक्टूबर 2023 से जुड़ें हैं। इससे पहले वह न्यूज 24 और इन्शॉर्ट्स जैस...और देखें

पहली बार आईपीएल चैंपियन बने आरसीबी का बेंगलुरु में जोरदार स्वागत

IPL चैंपियन बनने पर RCB के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी बधाई संदेश लिखा

Who Won Yesterday IPL Match 3 June 2025, RCB vs PBKS Final Match: पंजाब किंग्स को पटखनी देकर आरसीबी ने पहली बार जीता खिताब, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

RCB vs PBKS Highlights: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी आईपीएल 2025 की चैंपियन

पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद बीच मैदान भावुक हुए विराट [VIDEO]
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited