आईपीएल 2024 का मुकाबला
आज (7 April 2024) इंडियन प्रीमियर लीग में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला हाई-वोल्टेज मुकाबला मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम।

आईपीएल 2024 मुंबई इंडियन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच और वेदर रिपोर्ट
- आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला
- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच
आईपीएल 2024 के 20वें मुकाबले में आज (7 अप्रैल, 2024) को मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स की टीम शुरुआती तीन मैच में तीन हार के साथ अंक तालिका में दसवें और ऋषभ पंत(Rishabh Pant) की दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैच में एक जीत और 3 हार के साथ नौवें पायदान पर है। दोनों ही टीमों की नजर इस मैच में जीत दर्ज करके अपनी स्थिति में सुधार की होगी। दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर वापसी की आस प्रशसकों के मन में जताई थी लेकिन कोलकाता के खिलाफ 106 रन के बड़े अंतर ने उसे नौवें पायदान पर ला पटका। ऐसे में रविवार की दोपहर को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाली भिड़ंत दोनों टीमों के लिए अहम है।
दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत पंजाब और राजस्थान के खिलाफ हार के साथ की थी। पहले मैच में दिल्ली लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाई। वहीं दूसरे मुकाबले में 12 रन के अंतर से लक्ष्य का पीछा करने से चूक गई। लेकिन चेन्नई के खिलाफ विजाग में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का खाता खोला। लेकिन केकेआर के खिलाफ वो जीत की लय बरकरार नहीं रख पाई और 106 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। ऐसे में उसे नेट रन रेट के मामले में बड़ा नुकसान हुआ और वो फिसलकर नौवें पायदान पर आ गई। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियन्स की टीम सीजन की शुरुआत के दो सप्ताह बाद भी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। पहले दो मुकाबले मुंबई ने गुजरात और हैगराबाद के खिलाफ घर के बाहर खेले। दोनों में उसे हार मिली। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ घरेलू मैदान पर भी मुंबई की हार का सिलसिला जारी रहा।
मुंबई इंडियन्स-दिल्ली कैपिटल्स मैचमुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। सीजन में इस मैदान पर खेला जाने वाला यह दूसरा मुकाबला है। मुंबई की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए मददगार होती है। ऐसा ही पिछले मुकाबले में यहां देखने को मिला। राजस्थान के गेंदबाजों ने दूधिया रोशनी में पहले कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 9 विकेट पर 125 के स्कोर पर रोक दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य को 15.3 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। पिच का कुछ ऐसा ही मिजाज रविवार को भी रहेगा। बस अंतर यह है कि पिछला मुकाबला रात में खेला गया था और इस बार भिड़ंत दिन में होगी। स्पिनर्स के लिए दूसरी पारी में गेंदबाजी दिन के मुकाबले में आसान हो जाएगी।
आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
रविवार दोपहर मुंबई में मौसम गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश की आशंका बिलकुल नहीं है मौसम साफ रहेगा। हालांकि हवाएं खेल के दौरान थोड़ी चलती रहेंगी।
मुंबई इंडियंस टीमः हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी , नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद और नेहल वढेरा।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल और जैक फ्रेजर गुर्क।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

Who Won Yesterday Cricket Match (02 March, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs NZ, भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND Vs NZ Champions Trophy Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, वरुण की फिरकी में उलझे कीवी बल्लेबाज

Champions Trophy 2025 Semi Final: ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में भिड़ंत को लेकर क्या बोले हिटमैन रोहित शर्मा?

Champions Trophy 2025 Semi Finals: जानिए कब, कहां और किसके बीच खेले जाएंगे सेमीफाइनल मैच? टीम इंडिया की कंगारुओं से होगी भिड़ंत

'500 करोड़ रुपए गए पानी में..' स्टेडियम की छत से टपकने लगा पानी, PCB की घनघोर बेइज्जती
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited