IPL 2024, RCB vs KKR: किंग कोहली इस मामले में क्रिस गेल से निकले आगे, अपने नाम किया तगड़ा रिकॉर्ड
IPL 2024, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, Virat Kohli Breaks Chris Gayle Record: बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हुआ। इस मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला और उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने में भी सफल हो गए।

विराट कोहली के साथ केकेआर के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स।
- विराट कोहली का बेंग्लुरु में जमकर बल्ला चला।
- किंग कोहली ने क्रिस गेल का तगड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।
200 से ज्यादा छक्के सिर्फ तीन खिलाड़ी के नाम
आईपीएल में भेल ही आरसीबी के नाम एक भी ट्रॉफी ना हो, लेकिन जब बात रिकॉर्ड की आती है तो आरसीबी का नाम सबसे आगे रहता है। आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते हुए तीन खिलाड़ियों ने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैा। इस मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने कुल 24 छक्के जड़े हैं। वहीं, 239 छक्के के साथ क्रिस गेल दूसरे नंबर पर और 238 छक्के के साथ एबी डिविलियर्स तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल हैं। उनके नाम 67 छक्के हैं।
आईपीएल में RCB के सिक्सर किंग
नंबर | खिलाड़ी | पारी | कुल छक्का |
1. | विराट कोहली | 232 | 241 |
2. | क्रिस गेल | 85 | 239 |
3. | एबी डिविलियर्स | 156 | 238 |
4. | ग्लेन मैक्सवेल | 45 | 68 |
5. | फाफ डु प्लेसिस | 33 | 50 |
आईपीएल के मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ने तूफानी पारी खेली। टॉप हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 83 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन दूसरे नंबर पर कैमरून ग्रीन रहे। उन्होंने 21 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन बनाए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (sports News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहन...और देखें

पहली बार आईपीएल चैंपियन बने आरसीबी का बेंगलुरु में जोरदार स्वागत

IPL चैंपियन बनने पर RCB के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी बधाई संदेश लिखा

Who Won Yesterday IPL Match 3 June 2025, RCB vs PBKS Final Match: पंजाब किंग्स को पटखनी देकर आरसीबी ने पहली बार जीता खिताब, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

RCB vs PBKS Highlights: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी आईपीएल 2025 की चैंपियन

पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद बीच मैदान भावुक हुए विराट [VIDEO]
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited