IPL 2024: रोमारियो शेफर्ड ने छुड़ाए एनरिक नॉर्खिया के छक्के, एक ओवर में 32 रन जड़े [VIDEO]
Romario Shepherd vs Anrich Nortje: रोमारियो शेफर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ आखिरी 6 गेंद में 32 रन जड़ दिए।

रोमारियो शेफर्ड( साभार IPL/BCCI)
- रोमारियो शेफर्ड ने खेली 10 गेंद में 39 रन की नाबाद पारी
- एनरिक नॉर्खिया के फेंके 20वें ओवर में जड़े 32 रन
- ओवर में शेफर्ड ने जड़े 2 चौके और 4 छक्के
Romario Shepherd Blast on Anrich Nortje: आईपीएल 2024 में चोट से उबरकर वापसी करने वाले दक्षिण अफ्रीकी पेसर एनरिक नॉर्खिया का हाल बेहाल है। पारी के आखिरी ओवर में बल्लेबाज उनका हाल बेहाल करने में जुटे हैं और नॉर्खिया के पास इसका कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है। रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में रोमारियो शेफर्ड ने उनके ओवर में दो चौके और चार छक्के सहित कुल 32 रन( 4, 6,6,6,4,6) जड़ दिए।
LSG vs DC Live Score Today Match
10 गेंद में शेफर्ड ने बनाए 39 रन
हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने पारी के 20वें ओवर में नॉर्खिया के खिलाफ हल्ला बोल दिया। ओवर की शुरुआत उन्होंने चौके के साथ की इसके बाद अगली तीन गेंद पर उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़ दिए। शेफर्ड के शॉट्स का कोई जवाब नॉर्खिया के पास नहीं था बस वो गेंदबाजी करने के बाद तमाशबीन की तरह अपनी गेंदों का हाल बेहाल होते देख रहे थे। 10 गेंद में 39 रन की पारी में शेफर्ड ने 3 चौके और 4 छक्के जड़े।
रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्खिया के ओवर में दो चौके और चार छक्के सहित कुल 32 रन( 4, 6,6,6,4,6) जड़ दिए। Watch Video
MI vs DC Live Score Today Match
अंतिम 5 ओवर में मुंबई ने जोड़े 96 रन
शेफर्ड की 10 गेंद में 39 रन की नाबाद पारी की बदौलत मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन का स्कोर खड़ा किया। यह वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल इतिहास में बना सबसे बड़ा स्कोर है। रोमारियो ने 19 ओवर में 202 रन के स्कोर से मुंबई को 20 ओवर में 234 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। मुंबई ने अंतिम 5 ओवर में 96 रन इसी आतिशी अंदाज में जोड़े।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वो मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के रहने वाले हैं। इनके पास ...और देखें

RCB vs SRH Live, RCB बनाम SRH लाइव क्रिकेट स्कोर: आधे ओवर का खेल खत्म,. हैदराबाद का स्कोर- SRH 113/3

Fastest fifty in ODI: विंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने रचा इतिहास, जड़ा वनडे इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

EXPLAINED: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस के लिए क्यों नहीं आए रजत पाटीदार?

RCB vs SRH Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रोहित-विराट के बिना आसान नहीं होगा इंग्लैंड दौरा, रिटायरमेंट पर कोच गंभीर का पहला रिएक्शन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited